फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SP,CHC,camp,covid 19,vaccinated

एक ही दिन में बुजुर्ग महिला को लगा दी दोनों वैक्सीन

Thu, 09 Sep 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
SP,CHC,camp,covid 19,vaccinated
रामपुरा (जालौन)। एक ओर जहां कोविड वैक्सीन को लेकर मारामारी मची है। ऐसे में टीकाकरण कैंप में एक ही दिन में बुजुर्ग महिला को वैक्सीन की दोनों डोज लगा दी गई। मामला जानकारी में आया तो स्वास्थ्य कर्मियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आननफानन में महिला को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। जहां उसे आवश्यक इलाज भी दिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ समीर प्रधान का कहना है कि परिस्थितियों वश गलती हुई है। फिर भी स्वास्थ्य कर्मियों को चेतावनी दी गई है। फिलहाल महिला की हालत सामान्य है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव गांव टीकाकरण के चलते गुरुवार को विकास खंड के जायघा गांव में टीकाकरण शिविर लगा था। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। चिकित्सा अधीक्षक के मुताबिक भीड़ में ही गांव की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला भगवती देवी पत्नी महेंद्र सिंह भी शामिल थी। भगवती पहली डोज लगवाने के बाद दूसरी मेज पर लग रही वैक्सीन के सामने बैठ गई। इस पर वहां बैठी महिला स्वास्थ्य कर्मी ने उन्हें दूसरी डोज भी उसी हाथ में लगा दी। कुछ देर बाद जब भगवती ने अपने साथ आए लोगों को यह बात बताई तो कैंप में हड़कंप मच गया। तत्काल ही सूचना चिकित्सा अधीक्षक को दी गई। इसके बाद भगवती को सीएचसी पहुंचाया गया। अधीक्षक ने बताया कि भगवती को तत्काल ही दूसरी दवाएं दी गई। इसके बाद से उनकी हालत सामान्य है और उन्हें घर भी भेज दिया गया है। इसके अलावा दोनों ही महिला कर्मी शीला और प्रीती को चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

-----------
बोले जिम्मेदार,,,,
एक ही दिन दूसरी वैक्सीन लगना मोबाइल में फीडिंग की भी गलती हो सकती है, जिसकी जांच कराकर कार्रवाई भी कराई जाएगी। हालांकि इससे टीका लगवाने वाले को कोई नुकसान नहीं होगा। दूसरी डोज का काम सिर्फ इम्युनिटी को बढ़ाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला टीकाकरण प्रभारी, डॉ संजीव प्रभाकर
-----------------------------------
राम दुलैया के बाद भगवती की भी चर्चा
कोरोना काल में जालौन तहसील के एक गांव की 109 वर्षीय रामदुलैया ने पहली बार टीकाकरण कराकर खूब सुर्खियां बटोरी थी। उनकी हिम्मत की प्रशंसा पीएम मोदी ने भी मन की बात में की थी। इसके बाद गुरुवार को भगवती की भी चर्चा एक ही दिन में कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के कारण खूब हुई।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed