फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Soon on the day of multi-coloured Konch Kalia Salaiya Road, widened road will be connected to MP.

Jalaun News: जल्द बहुरेंगे कोंच कैलिया सलैया रोड के दिन, एमपी से जुड़ेगा चौड़ीकृत मार्ग

Fri, 29 Dec 2023 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Soon on the day of multi-coloured Konch Kalia Salaiya Road, widened road will be connected to MP.
कोंच। शासन ने जर्जर पड़े कोंच कैलिया सलैया रोड की सुध ली है। इसको मध्यप्रदेश की सीमा तक चौड़ा करके बनाने की मंजूरी दे दी है। इसके निर्माण पर करीब 46 करोड़ की लागत आएगी। जिसमें चालू वित्तीय वर्ष में 16 करोड़ अवमुक्त भी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


कोंच कैलिया रोड आगे सलैया के पास मध्यप्रदेश की सीमा से जुड़ता है। यह अभी सिंगल रोड है, इसकी हालत इतनी जर्जर है कि इस पर चलने वाले वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि छिटपुट मरम्मत इस रोड पर होती रहती है। मरम्मत के बाद भी महीने दो महीने में ही उखड़ भी जाती है। उस रोड के आसपास बसे गांवों के लिए यह सड़क मुसीबत भरी है।
विज्ञापन

इसकी खस्ता हालत इलाकाई जनप्रतिनिधियों के भी संज्ञान में रही है और शासन स्तर पर उन्होंने पैरोकारी भी की जिसका यह सकारात्मक परिणाम है। शासन ने कोंच से सलैया वाया कैलिया 21.170 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण के साथ बनाए जाने की मंजूरी दे दी है। इसके निर्माण पर 45 करोड़ 80 लाख 11 हजार की लागत आएगी। चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में शासन द्वारा 16 करोड़ तीन लाख तीन हजार रुपए की राशि अवमुक्त की है। लोगों का मानना है कि इस सड़क के बन जाने से सीमावर्ती मध्यप्रदेश से सीधा जुड़ाव होगा और इलाकाई व्यवसायियों को व्यापारिक लाभ के साथ ही किसानों को भी अपनी उपज अंतरराज्यीय मंडी में विक्रय करने का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के जेई संदीप कुमार ने बताया कि बजट पास हो चुका है। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। अगले साल इस निर्माण कार्य को शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed