{"_id":"652aec1a461c0a2b030e5cb9","slug":"son-in-law-entered-the-house-and-fired-at-his-father-in-law-with-a-pistol-orai-news-c-224-1-ori1001-5466-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: दामाद ने घर में घुसकर तमंचे से ससुर पर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: दामाद ने घर में घुसकर तमंचे से ससुर पर की फायरिंग
विज्ञापन
उरई। विवाद के चलते मायके में रह रही महिला के पति ने शुक्रवार की देर रात दीवार फांदकर घर में घुसकर ससुर पर तमंचे से फायरिंग कर दी। हालांकि ससुर बाल बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया।
रामपुरा थाना क्षेत्र के टीहर गांव निवासी शिवशंकर राजावत शहर के मोहल्ला शांति नगर मिजपा स्कूल के पास अपना आवास बनाए हुए हैं। उन्होंने छोटी बेटी संगीता की शादी वर्ष 2021 में मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के मियासी गांव निवासी गौरव के साथ की थी। शिवशंकर ने बताया कि उसके पास 27 एकड़ खेती है। इस पर दामाद गौरव की निगाह लगी है। इसी के चलते वह आए दिन उसकी बेटी के साथ मारपीट करता है। तीन दिन पहले उसने बेटी के साथ मारपीट की थी। इस पर बेटी उसके पास उरई आ गई थी।
शुक्रवार की देर रात दामाद गौरव घर की दीवार फांदकर अंदर आ गया और तमंचे से फायरिंग कर दी। वह बाल-बाल बचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गौरव को तमंचा सहित पकड़ लिया। एसपी डॉ. ईरज राजा का कहना है कि आरोपी दामाद पर जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।