Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Somewhere a lock was found hanging, somewhere the teacher was found using a mobile phone.

Jalaun News: कहीं लटका मिला ताला, कहीं शिक्षक चलाते मिले मोबाइल

Sun, 04 Feb 2024 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Somewhere a lock was found hanging, somewhere the teacher was found using a mobile phone.
उरई। झांसी मंडल के अपर निदेशक बेसिक शिक्षा अरुण कुमार ने शनिवार को कोंच ब्लॉक के पांच विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्हें कहीं ताला लटकता मिला तो कहीं शिक्षक मोबाइल चलाते मिले। बच्चों की भी उपस्थिति कम मिली। इस पर उन्होंने कई शिक्षकों को निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही कई शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की।
अपर निदेशक कोंच ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल बालियान का सुबह 10 बजकर पांच मिनट पर निरीक्षण किया गया। यहां विद्यालय में ताला लगा था और बच्चे गेट पर खड़े थे। इस पर सभी स्टाफ पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर इसी गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण भी किया गया। इसमें एक कक्ष का ताला बंद था और दूसरे कक्ष में सिर्फ चार बच्चे बैठे थे।
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बाहर घूम रहे थे। इस पर प्रधानाध्यापिका सीमा गुप्ता, शिक्षिका अर्चना गुप्ता, अनुदेशक सौरभ द्विवेदी व साधना द्विवेदी गैरहाजिर थीं। स्कूल की स्थिति भी ठीक नहीं थी। इस पर प्रधानाध्यापिका को निलंबित करने के साथ ही अन्य स्टाफ पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 10.40 बजे प्राइमरी स्कूल बिरगुआ बुजुर्ग का निरीक्षण किया गया। यहां दो शिक्षक मौजूद थे। पंजीकृत 76 बच्चों में 25 ही मौजूद थे। विद्यालय की रंगाई-पुताई नहीं कराई गई थी। टाइल्स भी नहीं लगे थे। बच्चे मैदान में थे और शिक्षक मोबाइल चला रहे थे। अंग्रेजी माध्यम के इस स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा हिंदी व अंग्रेजी में नाम नहीं लिख पाई। इस पर दोनों शिक्षकों का वेतन रोककर शिक्षण कार्य दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

10.50 बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिरगुआ बुजुर्ग में एक कमरे में दो छात्र बैठेे थे। रसोईघर बंद था। रसोइया गैरहाजिर थी। मिडडे मील और बच्चों की उपस्थिति पर सभी स्टाफ पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद 12 बजकर पांच मिनट पर कंपोजिट विद्यालय बसरेही में नामांकित 92 बच्चों में 26 ही मौजूद मिले। शिक्षक देवेश शर्मा मोबाइल पर बात करने में व्यस्त थे। कक्षा पांच की छात्रा हिंदी के कई शब्द नहीं लिख पाई। शिवपाल सिंह 25 जनवरी से गैरहाजिर थे। इस पर शिक्षक देवेश शर्मा और संजय निरंजन पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed