फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Somai PHC medical officer absent, salary stopped

गैरहाजिर मिले सोमई पीएचसी के चिकित्साधिकारी का वेतन रोका

Sun, 05 Jan 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Somai PHC medical officer absent, salary stopped
जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण करती सीएमओ अल्पना बरतारिया - फोटो : ORAI
उरई। सीएमओ डा. अल्पना बरतारिया ने शनिवार को चार अस्पतालों का निरीक्षण किया। सोमई पीएचसी में चिकित्साधिकारी डा. चंद्रशेखर के गैरहाजिर मिलने पर उनका वेतन रोकने के आदेश दिए। इसके बाद उन्होंने हरदोई गूजर पीएचसी तथा कोंच सीएचसी का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जनपदीय कायाकल्प परामर्शदाता डा. अरुण कुमार राजपूत के साथ जिला अस्पताल और महिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया और वहां पर उन्होंने बायोमेडिकल बेस्ट कचरा निस्तारण करने पर जोर दिया। सीएमओ ने महिला अस्पताल में बने सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) वार्ड और जिला अस्पताल में बने पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने कई बार कर्मचारियों को फटकार भी लगाई। सीएमओ ने कहा कि विभागीय चेकलिस्ट के अनुसार काम किया जाए। एसएनसीयू वार्ड के निरीक्षण में जब सीएमओ पहुंची तो कई अव्यवस्थाएं मिलीं। सीएमओ को देखकर कर्मचारी सामान लेकर इधर उधर भागते दिखे। उन्होंने हिदायत दी कि जो भी कर्मचारी लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जनपदीय परामर्शदाता डा. अरुण कुमार राजपूत ने मेडिकल कचरा का उचित प्रबंधन करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला अस्पताल के सीएमएस डा. एके सक्सेना, महिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डा. एसके पाल, रोगी कल्याण समिति के ब्रजकिशोर, पवन निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed