फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Soldier's head hit the barrier, death

Jalaun News: फौजी का सिर बैरियर से टकराया, मौत

Wed, 19 Apr 2023 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 19 Apr 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Soldier's head hit the barrier, death
सिरसाकलार। चित्रकूट से दर्शन कर लोडर से लौट रहे फौजी का सिर लोहे के बैरियर से टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे कानपुर अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जहटौली गांव निवासी मनीष मिश्रा (29) भारतीय सेना में सैनिक था। वह 15 दिन पहले अपने गांव परिवार सहित एक महीने की छुट्टी में आया था। 16 अप्रैल को वह दर्शन करने चित्रकूट गया था। जिसके बाद वह सोमवार की रात दर्शन करने के बाद घर लौट रहा था। जोल्हूपुर पर वाहन न मिलने से वह लोडर से औरेया होते हुए गांव आ रहा था। जैसे ही वह शेरगढ़ पुल के पहले पहुंचा तो लोहे के बैरियर में उसका सिर टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोग उसे सिरसाकलार लाए और परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे कानपुर ले गए जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह श्रीनगर में तैनात था। वह दस वर्ष पहले सेना में भर्ती हो गया था, तभी से देश की सेवा कर रहा था। मनीष तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो बड़े भाई भी सेना में जवान हैं। पिता रामसेवक किसान हैं। उसकी मौत से मां शकुंतला, पत्नी सोनम व पुत्र अंश सहित अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। पिता का कहना है कि उसके साथियों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed