फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Soldier shot a young man with a gun, he is in critical condition

Jalaun News: फौजी ने तमंचे से युवक को मारी गोली, गंभीर

Sun, 26 Jan 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 26 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Soldier shot a young man with a gun, he is in critical condition
मेडिकल कालेज में भर्ती युवक चरण सिंह। - फोटो : संवाद
उरई। छुट्टी पर आए फौजी का शराब ठेका के सेल्समेन से मिलावट होने की बात पर विवाद हो गया। इससे फौजी ने तमंचे से फायर कर दिया। इससे सेल्समैन का भतीजा पेट में गोली लगने पर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी को कुछ ग्रामीणों ने पकड़ लिया पर उसके परिजन जबरन छुड़ा ले गए। घटना की जानकारी पर एसपी पुलिस टीम संग पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन

थाना चुर्खी के चुर्खी गांव में अंग्रेजी शराब का ठेका है। वहां गांव का अशोक कुमार सेल्समैन है। शनिवार को गांव का ही छुट्टी पर आया फौजी जयवीर सिंह शराब लेने पहुंचा। उसने एक शराब की बोतल ली और कहा कि शराब में मिलावट है। इस पर सेल्समैन से उसका विवाद होने लगा। ठेके पर बैठे सेल्समेन के भतीजे चंद्रभान उर्फ चरण ने जब अपने चाचा का पक्ष लिया तो फौजी जयवीर भड़क गया और उसने तमंचे से भतीजे के ऊपर फायर कर दिया। इससे चरण पेट में गोली लगने से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना से गांव में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज भिजवाया। वहां मौजूद लोगों ने आरोपी फौजी को पकड़ लिया। लेकिन जानकारी होने पर पहुंचे उसके परिजन उसे जबरन छुड़ा ले गए। गांव में बवाल की सूचना पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जानकारी पर एसपी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों व पीड़ित के परिजनों से बातचीत की। एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। आरोपी फौजी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed