फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   soldier injured in road accident dies

सड़क दुर्घटना में घायल सिपाही की मौत

Thu, 18 Aug 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
soldier injured in road accident dies
माधौगढ़। छुट्टी पर जा रहे सिपाही की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाकर परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे लेकर घर पहुंचे, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

मथुरा जनपद के 53 पंचवटी कालोनी न्यू आरटीओ आफिस निवासी जितेंद्र चौधरी (42) जालौन जनपद के माधौगढ़ कोतवाली में तैनात था। बुधवार को वह छुट्टी लेकर बाइक से घर लौट रहा था। उसकी बाइक जब फिरोजाबाद जनपद पहुंची तभी उसे झपकी लग गई और बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वह घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों को डॉक्टर ने बताया कि चोट अधिक नहीं लगी है। इसके बाद परिजन उसे घर ले गए पर देर रात उसकी मौत हो गई। पिता जगवीर सिंह ने बताया कि जितेंद्र सेना से सेवानिवृत्त हुआ था। इसके बाद वह यूपी पुलिस में आरक्षी के पद पर भर्ती हुआ था। जालौन जनपद के माधौगढ़ थाने में 11 जनवरी 2021 से तैनात था। वह दो भाइयों में बड़ा था। उसके एक बेटा और एक बेटी है। पत्नी कुसुम, भाई अश्विनी, बेटा प्रथम सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed