फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Slogans against electricity department, jammed

बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी, लगाया जाम

Fri, 26 Nov 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Slogans against electricity department, jammed
उरई। शहर के वार्ड नंबर 14 मोहल्ला इंदिरानगर के बाशिंदे बिजली विभाग की कार्यशैली के खिलाफ राठ रोड ओवरब्रिज के पास जाम लगाकर नारेबाजी की। धुआंधार बिजली कटौती से नाराज लोगों ने बताया कि दिवाली से पूर्व भी समस्या को लेकर जाम लगाया था, तब आश्वासन मिला था, लेकिन स्थिति में कोई सुधार है। बाद भी पुलिस के समझाने पर करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका
विज्ञापन

वार्ड नंबर 14 के बाशिंदे हाईटेंशन लाइन घर के बाहर से निकलने और कटौती को लेकर नाराज हैं। उनका कहना है कि जब पानी की जरूरत होती है, तब कटौती कर दी जाती है। इससे बच्चों, महिलाओं और नौकरी पेशा लोगों को खासी दिक्कत हो रही है। चार दिनों से बिजली पूरी तरह से ठप है। जिससे दिनचर्या अस्त व्यस्त हो गई है।
विज्ञापन

कई बार महकमे को अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
मोहल्ले के लोगों ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जाम लगा दिया। इससे आवागमन खासा प्रभावित रहा। मंडी चौकी पुलिस और कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी को बुलाने पर अड़े रहे। काफी मान मनौव्वल के करीब एक घंटे बाद आक्रोशित लोगों ने जाम खोला। इसके बाद वह कलक्ट्रेट जाकर डीएम को समस्या से अवगत कराया। इस दौरान नरेश सिंह, शीबू वर्मा, जितेंद्र गुप्ता, शिवम,राहुल, राखी, नीतू, गौरीशंकर, हीरा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed