{"_id":"60159c818ebc3e344c5bc45e","slug":"skeleton-of-young-man-found-fear-of-murder-orai-news-knp608942847","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का कंकाल मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का कंकाल मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन
मृतक आशीष की फाइल फोटो
- फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद (जालौन)। एक माह से लापता युवक का कंकाल जंगल में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच-पड़ताल की। नजदीक के गांव टीकर निवासी आशीष के रूप में उसकी शिनाख्त हुई। उसकी गुमशुदगी और अपहरण की रिपोर्ट कोतवाली में पहले से ही दर्ज है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव फेंक दिया गया। कोतवाल अजय सिंह ने बताया कि सिर व हाथ के पास का कुछ हिस्सा और बाल मौजूद हैं। इसलिए पोस्टमार्टम और डीएनए टेस्ट दोनों ही कराया जाएगा। इसके बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
बता दें कि एक माह पूर्व डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टीकर निवासी 19 वर्षीय युवक आशीष कुमार घर से अचानक लापता हो गया था। युवक के परिजनों ने काफी खोजबीन की पर पता न चलने पर पिता रामकरन निषाद ने डकोर कोतवाली में 31 दिसंबर को अपहरण की रिपोर्ट लिखाई। तहरीर में बताया था कि बीती 28 दिसंबर को कुछ लोग आशीष को सफेद कार में जबरन उठाकर ले गए थे। इसके बाद परिजनों ने एसपी से मिलकर भी शिकायती पत्र दिया था पर आशीष का पता न चल सका।
शनिवार की सुबह डकोर कोतवाली पुलिस को ग्रामीणों ने नजदीक के जंगल में कंकाल पड़ा होने की सूचना दी। इस पर सीओ संतोष कुमार, डकोर कोतवाल अजय कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। कुछ देर बाद आशीष के परिजनों ने कंकाल पर लिपटे कपड़ों से उसकी शिनाख्त की। बेटे की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वहीं सूचना पाकर घटना स्थल एसपी डा.यशवीर सिंह व एएसपी डा अवधेश सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि आशीष के साथ घटना उसके लापता होते ही हुई है, जिस कारण ही शव लगभग कंकाल में तब्दील हो गया है।
उधर, कंकाल मिलने पर परिजनों ने गांव के ही एख युवक पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने उक्त युवक समेत तीन संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया है। माना जा रहा है कि दो और संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पुलिस की शुरुआती जांच पड़ताल में मामला प्रेम प्रसंग का निकलकर सामने आ रहा है। जिस लड़के पर परिजनों ने आरोप लगाया है, उससे आशीष का किसी लड़की को लेकर विवाद भी चल रहा था। उधर, जिस तरह से युवक के कंकाल की हालत थी, उससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या के बाद शव पर केमिकल डाला गया होगा, ताकि शव गल कर कंकाल बन सके। जानवरों ने भी शव को नोचा है।