फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sixth day of Shrimad Bhagwat Katha Krishna Leela birth celebrated

श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रीकृष्ण जन्म लीला का बखान

Sun, 22 Jan 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 22 Jan 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Sixth day of Shrimad Bhagwat Katha Krishna Leela birth celebrated
भागवत कथा के दौरान बाल लीला करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
बिना भाव के भगवान कीमती चीजों को भी ग्रहण नहीं करते। यदि भाव से एक फूल ही चढ़ा दें तो प्रभु प्रसन्न हो जाते हैं। जिस व्यक्ति में ईश्वर प्रेम का भाव पैदा हो जाए तो उसे ईश्वर की लगन लगी रहती है। यह बात रविवार को बांकेबिहारी मंदिर जनकल्याण समिति के तत्वावधान में नेहरू बाल मंदिर अंबेडकर चौराहा में कथावाचक पुुरुषोत्तम शरण शास्त्री ने कही।
विज्ञापन


श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन श्रीकृष्ण जन्म लीला, गोवर्धन पूजा व माखन चोरी लीला की कथा और लीला दिखाई गई। कथावाचक ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा विस्तार से सुनाते हुए कहा कि जब श्रीकृष्ण के पैदा होने की खबर राजा कंस को मिली तो वह कारागार में पहुंचा। वहां कन्या को देखकर पत्थर पर पटक कर मारना चाहा तो कन्या हाथ से छूट कर यह कहते हुए
विज्ञापन


आकाश में चली गई कि तेरा मारने वाला ब्रज में पैदा हो चुका है। इसके बाद वह राक्षसों को ब्रज भेजता है, किंतु वे कृष्ण का कुछ नहीं कर पाते हैं। इसके बाद कंस पूतना को भेजते हैं। इसके बाद श्रीकृष्ण की माखन लीला, गोवर्धन लीला, बाल लीलाओं के दृश्यों का संजीव चित्रण किया गया। गिरिराज महाराज की झांकी के साथ छप्पन भोग लगाया गया। कथा परीक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन


डा.अखिलेश श्रीवास्तव-कल्पना ने गोवर्धन पूजा कर छप्पन भोग लगाया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर बधाइयां गाई गई। दिनेश श्रीवास्तव, गौरव चौहान, रामगोविंद, अंजना श्रीवास्तव, रश्मि, मनीष ने प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed