फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sixth accused of Saraf robbery case brought on remand

Jalaun News: रिमांड पर लाया गया सराफ डकैती कांड का छठवां आरोपी

Sat, 19 Jul 2025 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Sixth accused of Saraf robbery case brought on remand
कोंच। कोतवाली पुलिस ने सराफ डकैती कांड के छठे आरोपी अक्षय प्रताप की पुलिस कस्टडी रिमांड हासिल कर ली। शुक्रवार को पुलिस उसे ओरछा से कोंच लाई। पूछताछ के बाद अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने लूटा गया एक और सिंहासन देवगांव के पास से बरामद कर लिया।
विज्ञापन

15 मई को दिनदहाड़े तमंचे के बल पर कस्बे के मोहल्ला पटेल नगर में सराफ कारोबारी नवीन ज्वैलर्स की दुकान पर छह नकाबपोश बदमाशों ने डकैती को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। मास्टर माइंड ने यहां की पुलिस को चकमा देकर सीमावर्ती मध्यप्रदेश के ओरछा पहुंच गया था। जहां पर पुलिस ने उसे तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया था। कई दिनों तक तो पुलिस उसके नाम को लेकर भ्रमित रही क्योंकि ओरछा में वह अक्षय प्रताप के नाम से जेल भेजा गया था। कोंच कोतवाली पुलिस उसे सुंदरम उर्फ चौधरी के नाम से जानती थी। पड़ताल करने के बाद कोतवाली पुलिस आश्वस्त हो गई कि सुंदरम ही अक्षय प्रताप है तो पुलिस ने डकैती जज के यहां से पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी, जो मंजूर हो गई है। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार पांडे उक्त अक्षय प्रताप को ओरछा उप कारागृह से चेहरा बंद कर कोंच लाए और पूछताछ कर उसकी निशानदेही पर देवगांव के पास से लूटा गया एक और सिंहासन बरामद कर लिया। इसके बाद कोतवाली पुलिस उसको जैसे लाई थी वैसे ही छोड़ आई। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि 10 घंटे का पुलिस रिमांड मिला था। उसकी निशानदेही पर एक सिंहासन बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed