{"_id":"6421e837c7eb461a63087fa4","slug":"six-thefts-revealed-three-arrested-orai-news-c-12-1-147126-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: छह चोरियों का खुलासा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: छह चोरियों का खुलासा, तीन गिरफ्तार
Tue, 28 Mar 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
उरई। कोतवाली पुलिस ने गैंग बनाकर चोरी करने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी से छह बड़ी चोरियों का भी खुलासा हुआ।
एएसपी असीम चौधरी ने बताया कि रविवार रात मुखबिर ने सूचना दी कि बंद पड़ी विजय इस्पात फैक्टरी के पास कुछ लोग चोरी के माल का बंटवारा कर रहे हैं। इस पर उरई कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर कानपुर देहात के थाना राजपुर के सलेमपुर हाल निवास बंबी रोड उरई निवासी अजीत सिंह, दौन गांव कुठौंद निवासी मिथुन कठेरिया और शहर के नया पाठकपुरा निवासी अभिषेक को गिरफ्तार कर किया।
एएसपी असीम चौधरी ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए चोरों ने पुलिस पर फायर भी झोंका। पकड़े गए चोर गैंग बनाकर चोरी करते थे। पूछताछ में तीनों ने ग्राम रूरा अड्डू, बेरी वाले बाबा मजार, इंद्रा नगर, तुफैलपुर्वा, जालौन बाईपास, राजेंंद्र नगर में हुईं चोरियों की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूली है। चोरों के पास से दो मोटर साइकिल, दो मंगल सूत्र, दो अंगूठियां, एक जोड़ी बाला, एक पायल, 10 बिछिया, 24 हजार रुपये नकद और अन्य सामान बरामद हुआ है। इनके पास से दो तमंचा, कारतूस, चाकू, बैटरी, टीवी भी बरामद की गई है। इन तीनों पर पहले से ही सात-सात मुकदमे दर्ज हैं। तीनों को जेल भेज दिया गया है।