फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Six people including former district president accused of uproar, gave Tahrir

पूर्व जिलाध्यक्ष समेत छह लोगों पर हंगामे का आरोप, दी तहरीर

Mon, 30 Aug 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Six people including former district president accused of uproar, gave Tahrir
उरई। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें बताया कि 27 अगस्त को आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत छह लोगों ने कार्यक्रम के दौरान बाधा डालने और झगड़ा करने की कोशिश करते हुए पार्टी विरोधी नारे लगाए। सभा में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए बाधा पहुंचाई। सोमवार को बैठक के बाद उक्त लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। वहीं कोतवाल का कहना है कि कोतवाली में तहरीर आई होगी अभी उन्होंने देखी नहीं है।
विज्ञापन

बता दें कि 27 अगस्त को शहर के जालौन रोड स्थित जानकी पैलेस में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा के सांसद सतीश चंद्र मिश्रा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करने आए थे। इसी दौरान पार्टी के छह नेताओं ने कार्यक्रम में बाधा डालने का प्रयास करते हुए पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जब उक्त लोगों को समझाया और विरोध जताया तो उक्त लोग झगड़ा करने पर आमादा हो गए और अपशब्दों का प्रयोग कर पार्टी विरोधी नारे लगाते रहे।
विज्ञापन

इसका वहां मौजूद लोगों ने वीडियो भी बनाया। जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी ने सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाकर उक्त लोगों पर कार्रवाई कराने की सहमति जताई। जिलाध्यक्ष का कहना है कि उन्होंने कोतवाली में पूर्व जिलाध्यक्ष समेत छह लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी है। वहीं शहर कोतवाल का कहना है कि उक्त तहरीर की उन्हें जानकारी में नहीं है, जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed