फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Six people escaped by defying surveillance

निगरानी को धता बताकर भाग निकले छह लोग

Thu, 02 Apr 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Six people escaped by defying surveillance
कदौरा में विद्यालय में बाहर से आए लोगों को सूची बनाते बीडीओ अति रंजन सिंह - फोटो : ORAI
कदौरा (जालौन)। जिले में बाहर से आए मजदूरों की निगरानी के लिए गांवों के स्कूलों में क्वारंटीन सेंटर बनाए गए है। जिनमें निगरानी के लिए ग्राम स्तर पर टीमों का गठन भी किया गया है, लेकिन कहीं न कहीं हो रही चूक से इन सेंटरों से लोग निकलकर भागने भी लगे हैं। ऐसा ही एक मामले में कदौरा के उदनपुरा में बनाए गए सेंटर से गुरुवार को छह मजदूर भाग निकले, जो कि दूसरे प्रांतों से आए थे। सूचना पर पहुंचे बीडीओ अतिरंजन ने सभी भागे हुए मजदूरों की सूची बनाकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन

बता दें कि जबसे लॉकडाउन शुरू हुआ है, तभी से गैर राज्यों से आने वाले लोगों को उनके गांवों में बने क्वारंटीन सेंटरों पर रखा जा रहा है। गुरुवार को उदनपुरा के प्रधान विनोद कुमार ने बीडीओ को बताया कि उनके सेंटर में छह लोग कम है, शायद वे भाग निकले हैं। इस पर बीडीओ सीधे उदनपुरा स्थित फतेहचंद्र इंटर कालेज में बने सेंटर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों की सूची देखी तो छह लोग कम निकले।
विज्ञापन

यहां कुल 20 में 14 ही लोग मौजूद पाए गए। इस पर बीडीओ ने निगरानी कर रहे कर्मचारियों को जमकर फटकारा। इसके बाद प्रधान को निर्देश दिए कि सभी नदारद लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया जाए। भागने वालों में इंदौर से आए चरण सिंह, झारखंड से आए वीरेंद्र, दिल्ली से आए जगदीश, बंगाल से आए अंकित व पवन, अवधेश पुत्र अजय दिल्ली के नाम शामिल हैं। प्रधान ने सभी के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर मिल गई है, मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफआईआर के डर से उल्टे पांव लौटे मजदूर
सूत्रों के अनुसार उदनपुरा की तरह ही कुशमरा बावनी गांव में बने सेंटर से भी बाहर से आए पांच मजदूर बिना किसी को कुछ बताए भाग निकले थे। जिस पर अधिकारी भी चुप्पी साधे थे। लेकिन जैसे ही भागने वाले मजदूरों को एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिली तो वे उल्टे पांव लौट आए। बीडीओ का कहना है कि फिलहाल बावनी सेंटर के बारे में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed