{"_id":"58d8076e4f1c1ba6091a1589","slug":"six-injured-in-auto-bike-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो बाइक की भिडंत में छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो बाइक की भिडंत में छह घायल
अमर उजाला जालौन
Updated Sun, 26 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
पलटा आटो।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुठौंद से ईटाें जा रहा ऑटो सामने से आ रही बाइक को टक्कर मारकर पलट गया। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही ऑटो में सवार पांच यात्री भी घायल हो गए। पुलिस ने घायलाें को कुठौंद सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
कुठौंद थाना व कस्बा निवासी अनिल नीखरा (42) रविवार की दोपहर करीब दो बजे बाइक से ईटाें से घर आ रहे थे। उधर कुठौंद से ऑटो में बैठकर दीपक गुप्ता (35) निवासी ईटों, अपनी पत्नी गीता (32), पुत्री नैना (5) और फफूं द औरैया निवासी रीना (27) पत्नी दीपक और चालक देवेंद्र सिंह निवासी मंगापुर गोहन के साथ ईटाें त्रयोदशी में जा रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। ऑटो भी सड़क किनारे पलट गया। इससे ऑटो सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलाें को सीएचसी कुठौंद में भर्ती कराया।
विज्ञापन