फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Six ATM hackers caught in Kalpi

कालपी में छह एटीएम हैकर दबोचे

Fri, 15 Jan 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Six ATM hackers caught in Kalpi
कालपी कोतवाली में खुलासा करते प्रभारी कोतवाल छह हैकर पकड़े गए - फोटो : ORAI
कालपी (जालौन)। एटीएम कार्ड से धोखाधड़ी करके बैंक खाताधारकों की रकम हड़पने वाले छह हैकर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से पुलिस ने कई बैंकों के 49 एटीएम कार्ड, आठ मोबाइल और लगभग 45 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली में शुक्रवार की दोपहर इंस्पेक्टर क्राइम उमाकांत ओझा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कालपी क्षेत्र में काफी समय से साइबर धोखाधड़ी के मामले प्रकाश में आ रहे थे। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में इसके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एटीएम कार्ड हैकर गैंग कालपी में सक्रिय है।
विज्ञापन

सूचना पर गुरुवार शाम करीब चार बजे पुलिस टीम ने बैंक ऑफ बड़ौदा टरननगंज के पास से छह लोगों को दबोचा। इनमें अवध विहारी उर्फ अरविंद मास्टर पुत्र वासदेव, गुड्डू उर्फ कमलेश पुत्र प्रताप सिंह, श्याम बाबू प्रणामी पुत्र राम प्रकाश, अनिल कुमार निषाद पुत्र मुरलीधर, दीपेंद्र प्रताप निषाद पुत्र ईश्वरदीन निवासी ग्राम देवकली थाना कालपी तथा सर्वेश कुमार निषाद पुत्र स्व.चरन सिंह ग्राम कोटरा मूसानगर हाल मुकाम ग्राम देवकली थाना कालपी शामिल हैं। इनके पास से 49 एटीएम कार्ड, आठ मोबाइल और धोखाधड़ी करके निकाले गए 45 हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस ने सभी पर कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आटा थाना क्षेत्र के कस्बा अकबरपुरा इटौरा में शुक्रवार की दोपहर एटीएम से छेड़छाड़ करते दो युवकों को लोगों ने दबोच लिया जबकि उनका तीसरा साथी मौके से भाग निकला। पकड़े गए बदमाशों में कालपी निवासी नीलेश पुत्र बृजभान व उसका साथी मोहल्ला हरीगंज निवासी कालपी जितेंद्र पाल पुत्र राम शंकर शामिल हैं। भागने वाले बदमाश का नाम रंजीत निवासी कालपी है। जहां पर एटीएम बूथ है, उसके मालिक प्रभाकर चतुर्वेदी ने बताया कि एटीएम से छेड़छाड़ करते तीनों को देखा था। शोर मचाने पर तीसरा साथी भाग निकला लेकिन अन्य दो को दबोच लिया गया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed