{"_id":"5de01cc78ebc3e54d61e1aaf","slug":"six-arrested-for-cheating-in-the-name-of-job-orai-news-knp528841681","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले छह ठग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले छह ठग गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ऑफिस में खुलासा करते एसपी सतीश कुमार
- फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। एयरलाइन में नौकरी लगवाने के नाम पर फोन पर बेरोजगारों को फंसाकर ठगी करने वाले छह शातिर अंतरजनपदीय ठगों को कोतवाली पुलिस, सर्विलांस व स्वाट टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए शातिरों के पास से पुलिस ने मोबाइल, बाईफाई डिवाइस, फर्जी मोहर, लैपटॉप व स्कार्पियो कार बरामद की है। एसपी डा.सतीश कुमार ने ठगों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम दिया।
गुरुवार को एसपी ने पुलिस कार्यालय में जानकारी दी कि 27 नवंबर को शहर के मोहल्ला पाठकपुरा मैकेनिक नगर निवासी हिमांशु झा पुत्र हरिओम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी कि उससे एयरलाइन कंपनी में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगों ने उससे छप्पन हजार पांच सौ रुपये ठग लिए। तब उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी डा.अवधेश सिंह व सीओ सिटी संतोष सिंह के नेतृत्व में सर्विलांस, स्वाट व कोतवाली पुलिस की टीम को लगाया।
टीम ने बुधवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के जालौन चुंगी के पास स्थित चुर्खी चौराहे से शातिर ठग सिद्धांत प्रताप सिंह उर्फ सिद्धू पुत्र कमल किशोर पाल निवासी मोहल्ला मैथलीशरण कस्बा माधौगढ़, कृष्ण मोहन उर्फ कुंदन पुत्र सुरेश सिंह निवासी ग्राम मिहौनी थाना माधौगढ़, मोहित कुमार पुत्र महेंद्र सिंह पाल निवसी ग्राम नगला भजन पोस्टम सहारा विछवा जिला मैनपुरी, संदीप कुमार राय पुत्र रविंद्र कुमार राय निवासी वार्ड 24 बुद्धनगरी जिला कुशीनगर, बृजेश कुमार सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी ग्राम दोहल्ला पोस्टम अछल्दा जिला औरैया, मनीष कुमार मिश्रा पुत्र उमेश चंद्र मिश्रा निवासी ग्राम गौरा लम्भुआ कोतवाली देहात जनपद सुल्तानपुर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए युवकों के पास पुलिस को 15 मोबाइल फोन, दो बाईफाई डिवाइस, एक मोहर, 2 लैपटॉप व एक स्कार्पियो बरामद हुई। एसपी ने शातिर ठगों को पकडने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल शिवगोपाल सिंह, उपनिरीक्षक योगेश पाठक, राहुल सिंह साइबर सेल, पवन सर्विलांस, रोहित कुमार, गौरव वाजपेई स्वाट टीम के रवि भदौरिया, रवि वर्मा समेत 17 पुलिस कर्मी रहे।
पुलिस को मिला छह माह का डाटा
एसपी डा.सतीश कुमार ने बताया कि शातिर ठग कई राज्यों में काल सेंटर बनाकर एयरलाइन में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करते थे। इनके पास से पुलिस को मिली डायरी व डिजिटल से पिछले छह माह का ठगी का डाटा भी मिला है। बांकी पुलिस जांच में लगी है। जल्द ही मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।
दिल्ली से भी संचालित होता था ठगी का धंधा
एसपी डा.सतीश कुमार ने बताया कि इन ठगों के मुख्य काल सेंटर की लोकेशन दिल्ली की मिली थी। पुलिस टीम ने दिल्ली में भी दबिश दी, लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला। पुलिस खाली हाथ वापस लौट आई थी।
मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
पुलिस ने भले ही छह शातिर ठगों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन गैंग का मुख्य संचालक सौरभ सिंह निवासी मैनपुरी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है, पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी है।
10-10 हजार रुपये माहवार में करते थे काम
ठगी का मुख्य आरोपी सौरभ पकड़े गए युवकों को नौकरी पर रखता था और प्रतिमाह दस हजार रुपये देकर युवकों से काम कराता था। पकड़े गए लोगों ने बताया कि वह फोन से बेरोजगार युवकों को नौकरी का झांसा देकर उनके कागजात ऑनलाइन मंगा लेते थे इसके बाद ढाई हजार रुपये रजिस्टेशन के नाम पर इसके बाद वैरीफिकेशन, मेडिकल, नियुक्ति पत्र नाम पर लोगों से पैसे की ठगी कर अपने खातों में पैसे डलवा लेते थे। इसके बाद उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र थमा देते थे। अभी तक 40 से 50 लोगों के साथ धोखाधड़ी कर लाखों रुपये ठग चुके हैं।