{"_id":"6322176830de605c4c2c2876","slug":"sister-in-law-was-murdered-for-not-giving-food-orai-news-knp7181332175","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना न देने पर की थी भाभी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना न देने पर की थी भाभी की हत्या
विज्ञापन
खुलासा करते हुए एसपी रवि कुमार
- फोटो : ORAI
उरई। खाना न देने पर देवर ने कुल्हाड़ी मारकर भाभी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने देवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस लाइन में एसपी ने हत्या का खुलासा किया।
सिरसाकलार कस्बा निवासी पान सिंह पाल की 36 वर्षीय पत्नी पूजा की 10 सितंबर को घर में सोते समय हत्या कर दी थी। एसपी रवि कुमार ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि मृतका के पति पान सिंह की तहरीर पर देवर राजू पाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
थाना पुलिस ने सिरसाकलार जखा बंबी के पास से बुधवार की सुबह राजू पाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि भाभी पूजा खाना नहीं देती थी।
विज्ञापन
गाली गलौज कर घर से भगा देती थी। इससे परेशान होकर उसने हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।