{"_id":"69a1fa95444b0fdd0305b573","slug":"simaria-team-defeated-kanhari-and-registered-victory-orai-news-c-224-1-ori1005-141050-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सिमरिया टीम ने कनहरी को हराकर दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सिमरिया टीम ने कनहरी को हराकर दर्ज की जीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़गांव। ओम ग्रुप कैलिया की ओर से आयोजित बड़ी कैलिया टूर्नामेंट में सिमरिया और कनहरी टीम के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। मैच में सिमरिया टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कनहरी टीम को 12 ओवर में 129 रन के चुनौतीपूर्ण स्कोर पर रोका और निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए 130 रन बनाकर जीत दर्ज की।
मैच की शुरुआत टॉस जीतकर सिमरिया टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कनहरी टीम ने अपने 12 ओवर में 129 रन बनाए। सिमरिया की गेंदबाजी के सामने कनहरी के बल्लेबाजों ने कुछ संघर्ष किया, लेकिन उनकी टीम ने अंत तक लड़ाई जारी रखी।
सिमरिया की पारी की विशेष बात जमीर और कप्तान महेंद्र की तूफानी बल्लेबाजी रही। दोनों बल्लेबाजों ने केवल 23 गेंदों में मिलकर 62 रन बनाकर मैच का रुख बदल दिया। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने टीम को जीत दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई। इस प्रदर्शन के कारण कप्तान महेंद्र को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। जीत के बाद आयोजक द्वारा पूर्व प्रधान हरीमोहन पटेल ने कप्तान महेंद्र को शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
टूर्नामेंट के आयोजक संरक्षक आलोक सोनी, अनिल मिश्रा, छोटू वर्मा, पवन पटेल, रामू राठौर, विशाल वर्मा सहित कमेटी के अन्य सदस्यों ने टीमों को शुभकामनाएं दीं। आयोजकों ने कहा कि टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं में खेलकूद की भावना और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ावा देना है।