फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Silence in nursing home, may be seized

नर्सिंगहोम में सन्नाटा, हो सकता है सीज

Sat, 25 Jan 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Silence in nursing home, may be seized
नर्सिंग होम बंद होने के बाद बाहर बैठे मरीज - फोटो : ORAI
उरई। शहर के दलंगजन चौराहा स्थित लाइफ लाइन नर्सिंगहोम में अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट व प्रभारी सीएमओ गुरुवार को छापा मारा था। जहां कई कमियां मिली थीं। अधिकारियों ने रजिस्टर व सीसीटीवी की हार्ड डिश कब्जे में ले ली थी। नर्सिंग होम में मानक पूरे न होने के चलते अधिकारियों ने नर्सिंग होम को सीज करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के दलगंजन चौराहे पर स्थित लाइफ लाइन नर्सिंग होम पर प्रशासन के छापे में मिली कमियों के बाद अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई होना तय मानी जा रही है। गुरुवार को पड़े छापे में मरीजों के इलाज करने वाले डाक्टर की डिग्री पर भी सवाल उठे थे। वहीं छापेमारी के दौरान तमाम अनियमितताएं पाई गई थीं। जिसमें जन्म-मृत्यु रजिस्टर, स्टाफ रजिस्टर व आयुष्मान योजना आदि की कोई जानकारी नर्सिगहोम संचालक डॉ. सुरेंद्र चौधरी नहीं दे पाए थे। वहीं फायर एनओसी भी नहीं मिली। जिसके चलते अधिकारियों ने नर्सिंगहोम को सीज करने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रभारी सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश का कहना है कि कई खामियां मिली थीं, इसके अलावा डॉक्टर की डिग्री की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

आपरेशन कराने वाले मरीज हो रहे परेशान
नर्सिंग होम में पड़े छापे के बाद मरीजों के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। जिन मरीजों का सीजर आपरेशन हुआ था और प्रसव वाले मरीज जो नर्सिंगहोम में भर्ती थे वह अब इलाज के लिए परेशान नजर आ रहे हैं। क्योंकि नर्सिंग होम में स्टाफ न आने से सन्नाटा है। वहीं कार्रवाई के डर से संचालक भी नर्सिंगहोम संचालित नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed