उरई। 69 वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जीआईसी प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह राजपूत ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया और खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।
अंडर 19 खो-खो प्रतियोगिता में रघुराज इंटर कॉलेज सिकरी राजा की टीम ने 11 अंक हासिल कर इंटर कॉलेज हरदोई गूजर की टीम को हराया। हरदोई गूजर की टीम को सात अंक मिले। चार अंक से जीत हासिल की। बालिका वर्ग की बजरंग इंटर कॉलेज की टीम को वॉकओवर मिल गया। वहीं अंडर 14 बालक वर्ग में नगर पालिका इंटर कॉलेज कालपी की टीम को भी वॉकओवर मिल गया। अब यह टीम 14 अक्तूबर को झांसी में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। निर्णायक मंडल में डीएवी इंटर कॉलेज के शिक्षक श्रीकांत व जनता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के शिक्षक महेंद्र नाथ पटेल व क्रीड़ा प्रभारी नितेंद्र सिंह रहे। इस दौरान एसआरपी इंटर कॉलेज के शिक्षक जितेंद्र कुमार, बजरग इंटर कॉलेज के शिक्षक राहुल द्विवेदी, एमएसवी इंटर कॉलेज कालपी के शिक्षक अजय राजपूत, रघुराज सिंह इंटर कॉलेज के शिवसिंह, इंटर कॉलेज हरदोई गूजर के शिक्षक राजीव नारायण मिश्रा आदि ने सहयोग किया।