फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sick child dies, doctor accused of wrong treatment

Jalaun News: बीमार बालक ने दम तोड़ा, डॉक्टर पर गलत इलाज का आरोप

Wed, 16 Jul 2025 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Sick child dies, doctor accused of wrong treatment
कोंच। उरई रोड स्थित एक क्लीनिक में मंगलवार को इलाज के बाद 11 साल के बालक की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने इलाज करने के बजाए उसे कहीं और ले जाने को कहा। सीएचसी में बालक को मृत घोषित कर दिया गया। दम तोड़ दिया। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इलाज करने का आरोप लगाकर एसडीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन

कस्बे में हुए इलाज के बाद 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। गांधीनगर निवासी बच्चे को मुंह में छाले व पेट दर्द की शिकायत थी। जिस पर डॉक्टर ने बच्चे को इंजेक्शन, ग्लूकोज बोतल व दवा देकर घर भेज दिया था। घर पर बच्चे की हालत अचानक बिगड़ गई और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। घबराए परिजन बच्चे को दोबारा उसी नर्सिंग होम पहुंचे।आरोप है कि डॉक्टर ने बच्चे को देखने से मना कर दिया। बच्चे को सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला गांधीनगर निवासी रामू प्रजापति ने बताया कि उनके 11 वर्षीय बेटे विवेक के मुंह में छाले व पेट दर्द की शिकायत थी। रामू बच्चे को लेकर उरई रोड स्थित एक क्लीनिक ले गया। रामू का कहना है कि वहां डॉक्टर ने बच्चे को ग्लूकोज की बोतल चढ़ाई व इंजेक्शन लगाकर उसे दवा देकर घर भेज दिया। घर पर कुछ ही घंटे बाद विवेक की हालत बिगड़ गई। उसके मुंह से झाग आने निकलने लगा। परिजन तत्काल बच्चे को क्लीनिक पहुंचे तो डॉक्टर ने इलाज करने से हाथ खड़े कर दिए और कहीं और ले जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर रामू ने वहीं से यूपी 112 को फोन किया। पीआरवी ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की और बच्चे को सीएचसी ले जाने की सलाह दी। परिजन बच्चे को सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत पर परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने डॉक्टर को बच्चे की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि गलत इंजेक्शन व दवाई देने से विवेक की मौत हुई है।
इधर, सीओ परमेश्वर प्रसाद, कोतवाल विजय कुमार पांडे व सागर चौकी प्रभारी राजकुमार सीएचसी पहुंच गए थे। उन्होंने रामू से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामू ने एसडीएम ज्योति सिंह को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम का कहना है कि घटना की समुचित जांच व कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्रचार किया है। सीओ ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण सामने आ सकेगा।






बिलखती मां बोली, डॉक्टर की लापरवाही से टूट गई भाइयों की जोड़ी

अपने बड़े बच्चे विवेक की मौत की खबर सुनते ही उसकी मां भारती सीएचसी के बाहर रो रही थी और चीख-चीख कर कह रही थी कि डॉक्टर की लापरवाही से दो भाइयों की जोड़ी टूट गई है। डॉक्टर ने उसके होनहार बेटे की जान ले ली है, उसे न्याय चाहिए। वह अपने बेटे को छोड़ना नहीं चाह रही थी। बच्चे की मौत पर परिजनों व रिश्तेदारों का भी रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed