फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Show enthusiasm , 74.17 percent voting

दिखा उत्साह, 74.17 फीसदी मतदान

Sat, 28 Nov 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Sat, 28 Nov 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
Show enthusiasm , 74.17 percent voting
ग्राम पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव में मतदाताओं में जबर्दस्त
विज्ञापन
उत्साह दिखाई दिया।  सुबह सात बजे हालांकि मतदान धीमी गति से शुरू हुआ लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते इसने गति पकड़ ली। तीनों ब्लाकों रामपुरा, माधौगढ़ और गुठौंद में शाम पांच बजे तक कुल 74.17 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में मतदान

कराया गया। हालांकि एक दो स्थानों पर फर्जी वोटिंग के मामले सामने आए। कहीं-कहीं पहचान पत्र को लेकर पीठासीन अधिकारी और मतदाताओं के बीच बहस भी हुई। किसी बड़ी घटना की सूचना नहीं है। प्रथम चरण में माधौगढ़, रामपुरा व कुठौंद ब्लाक क्षेत्र में शनिवार को मतदान हुआ। मतदान में कोई गड़बड़ी न हो सके इसके

लिए तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। लिहाजा मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुबह के समय मतदान धीमी गति से हुआ लेकिन जैसे ही दिन चढ़ता गया मतदान का प्रतिशत भी बढ़ता गया। शाम के समय तो मतदेय स्थलों पर लंबी लाइन तक लग गई। सुबह तो बूथ पर मतदान कर्मी आराम की मुद्रा में रहे। माधौगढ़ में 73.26 फीसदी मतदान हुआ। इसी प्रकार रामपुरा

विकास खंड क्षेत्र में 77.01 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुठौंद ब्लाक में भी 72.24 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। कुल 74.17 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान

माधौगढ़ व कुठौंद क्षेत्र में फर्जी मतदान करने का प्रयास किया गया लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे किसी की एक न चली। इसके अलावा माधौगढ़ के सरावन गांव में वोटरों को राशन कार्ड के विकल्प पर मतदान नहीं करने दिया गया जिससे वहां पर कुछ समय के लिए वोटर व पीठासीन अधिकारी के बीच बहस भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed