फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Shot on protest against molestation, arrested

पच्चीस हजार का वांछित अपराधी गिरफ्तार

Mon, 23 Mar 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Shot on protest against molestation, arrested
पुलिस लाइन में खुलासा करते एसपी सतीश कुमार - फोटो : ORAI
उरई। हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने 315 बोर तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा बरामद कर लिया है। बदमाश को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने 10 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को रविवार की रात आटा थाना पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के अजनारा रोड पुलिया से थोड़ी दूर अजनारा हाईवे के किनारे से गिरफ्तार कर लिया। एसपी सतीश कुमार ने बताया कि आटा थाना क्षेत्र के करमेर निवासी विचार देवी उर्फ बकरई वाली पत्नी बलीराम यादव ने 19 मार्च को थाने में तहरीर दी थी कि नंदूू उर्फ नंद किशोर पुत्र स्व. छोटेलाल लोधी निवासी करमेर आटा ने वादिया के पति पर गाली गलौज कर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर गोली मार दी थी।
विज्ञापन

इसपर पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर लिया। वहीं आरोपी के फरार हो जाने पर एसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। एएसपी डा.अवधेश सिंह, सीओ कालपी राहुल पांडेय व थाना पुलिस को लगाया था। आटा थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, रामप्रकाश, सिपाही गौरव यादव, सत्येंद्र सिंह, चालक अनिल कुमार, महिला सिपाही संध्या यादव, रमाकांती आदि ने वांछित इनामी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार अलग से देने की घोषण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए इनामी का आपराधिक इतिहास
पुलिस द्वारा पकड़ा गया वांछित इनामी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। नंदू उर्फ नंद किशोर पर आटा थाने में एक्साइज एक्ट के तीन मामले, हत्या के प्रयास का एक मामला, आर्म्स एक्ट का एक मामला समेत दुष्कर्म का मामला भी दर्ज है। बता दें कि दुष्कर्म के आरोप में उसको दस वर्ष कारावास व दस हजार रुपये जुर्माने की सजा है। 16 माह जेल में रहने के बाद जमानत पर छूटने के बाद उसने बलीराम को गोली मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed