फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Shortcomings found in investigation, action decided

जांच में पाई गई कमियां, कार्रवाई तय

Sat, 25 Jan 2020 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Shortcomings found in investigation, action decided
उरई। शहर के दलगंजन चौराहे पर स्थित लाइफ लाइन नर्सिंग होम पर पड़े प्रशासन के छापे के बाद अब प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई भी तय मानी जा रही है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब सिंह का कहना है कि अस्पताल के खिलाफ की गई अधिकांश शिकायतें शुरुआती जांच में सही पाई गई है। लिहाजा जल्द ही अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें प्रशासन को शिकायत मिली थी कि डॉ. सुरेंद्र चौधरी के लाइफ लाइन नर्सिंग होम में मानकों की अनदेखी की जा रही है। इसके वहां पर मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों की डिग्री पर भी सवाल उठे थे। इस पर गुरुवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने अपनी टीम के साथ वहां छापा मारा था। टीम अपने साथ सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क, कुछ पैन ड्राइव व जरूरी रजिस्टर ले गई थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जब्त सामग्री में कुछ ऐसे भी साक्ष्य मिले हैं, जिसमें अस्पताल प्रबंधन से जुड़े लोग जिनके पास विशेषज्ञ की कोई डिग्री नहीं है, वे ही गर्भवती महिलाओं को इलाज के लिए बेहोश करने का काम कर रहे हैं। इससे संबंधित एक वीडियो भी वारयल हो रहा है। हालांकि अतिरिक्त मजिस्ट्रेट का कहना है कि वे साक्ष्यों के बारे में तो कुछ नहीं कह सकते हैं लेकिन इतना जरूर है कि अस्पताल में शिकायतों के आधार पर गड़बड़ियां मिली हैं। जिस पर कार्रवाई के लिए मेडिकल विशेषज्ञों की राय भी ली जाएगी। तब अस्पताल सीज भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed