फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Shopkeepers angry with the challan of ten thousand, pushed and shoved with the municipal workers

Jalaun News: दस हजार के चालान से नाराज दुकानदारों की पालिका कर्मियों से धक्का-मुक्की

Sun, 25 Jun 2023 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers angry with the challan of ten thousand, pushed and shoved with the municipal workers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




कोंच। नगर पालिका ने रविवार को बाजार में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक दुकानदार के यहां पॉलिथीन पकड़ गई। जिसको लेकर पालिका ने उस पर दस हजार का जुर्माना लगा दिया। इतने बड़े जुर्माने से गुस्साए दुकानदार नगर पालिका कर्मचारियों से भिड़ गए और उनमें धक्कामुक्की हो गई।

ईओ नगरपालिका पवन किशोर मौर्य की अगुवाई में पालिका कर्मियों ने रामगंज बाजार, सर्राफा बाजार, सब्जी मंडी, मानिक चौक, बर्तन बाजार में पॉलिथीन के खिलाफ धरपकड़ अभियान तो चलाया। ईओ ने कहा कि दुकानदार पॉलिथीन का प्रयोग बिल्कुल न करें, पॉलीथिन के खिलाफ जारी जंग में दुकानदार अधिकारियों का सहयोग करें। पॉलिथीन में न ग्राहक समान खरीदें और न ही दुकानदार पॉलिथीन में समान बेचें।
विज्ञापन




सभी लोग कैरी बैग का प्रयोग करें। अभियान के दौरान रामगंज बाजार में जितेंद्र कुमार की किराने की दुकान से करीब 2.300 किग्रा पॉलीथिन पकड़ ली जिसे लेकर दुकानदार व नगर पालिका कर्मियों में बहस और धक्का मुक्की हो गई। ईओ ने पकड़ी गई पॉलीथिन जब्त कर दुकानदार पर दस हजार का जुर्माना ठोंक दिया। ईओ का कहना है कि आज अभियान चलाकर सभी दुकानदारों को जागरूक किया गया। अगर अब पॉलिथीन किसी दुकानदार के पास पकड़ती तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दस किलो पॉलिथीन जब्त कर 11 हजार जुर्माना वसूला
उरई।
रोक के बावजूद भी पॉलिथीन का प्रयोग बड़े स्तर पर नगर में हो रहा है। जागरूकता कार्रवाई के बाद भी दुकानदार और लोग भी पॉलिथीन का प्रयोग कर रहे है।
रविवार को नगर की कई दुकानों पर पालिका ने पॉलिथीन अभियान चलाकर कई किलो पॉलिथीन जब्त कर जुर्माना भी वसूला। नगर के गोपालगंज सब्जी मंडी के साथ मैन बाजार में पॉलिथीन में सामान देने व पॉलिथीन बेचने वालों जुर्माना लगाया। पालिका ने पांच दुकानों पर कार्रवाई की। उनके पास से दस किलो पॉलिथीन जब्त की गई। सभी पर 11 हजार का जुर्माना भी लगाया।

पालिका ईओ विमलापति ने बताया कि नगर में पॉलिथीन के प्रयोग को रोकने के लिए अभियान चलाया गया। सभी दुकानदारों को पॉलिथीन को प्रयोग न करने के निर्देश दिए। आगे भी कार्रवाई होती रहेगी। पालिका टीम में सफाई निरीक्षक ओमप्रकाश चौधरी, संदीप सेंगर, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed