फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Shopkeeper beaten for refusing to give advance

एडवांस देने से मना करने पर दुकानदार को पीटा

Tue, 26 May 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper beaten for refusing to give advance
जालौन। एडवांस देने से मना करने पर कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दुकानदार से हाथापाई की। दूसरे मामले में एक मजदूर ने मालिक पर डेढ़ साल से मजदूरी न देने की शिकायत की है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला नारोभास्कर निवासी मोहम्मद एजाज ने पुलिस को बताया कि वह मोहल्ला बालमभट्ट में कोल्ड ड्रिंक की दुकान किए है। उसकी दुकान पर रिजवान काम करता है। वह प्रतिमाह रुपये लेने के अलावा उससे 5200 रुपये एडवांस लिए थे। लॉकडाउन के चलते उसकी दुकान बंद थी। इसके बावजूद वह और रुपये मांग रहा था। जब उसने कहा कि दुकान बंद है तो रुपये कहां से दें। इस बात पर नाराज होकर वह गालीगलौज करने लगा और अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर हाथापाई भी कर दी।
विज्ञापन

उधर, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उरगांव निवासी रामबाबू ने पुलिस को बताया कि वह डेढ़ वर्ष से अपने गांव के ही बालकराम के यहां मजदूरी कर रहा है। डेढ़ वर्ष से बालकराम ने उसे मजदूरी नहीं दी है। अब जब उसने परिस्थिति बताकर मजदूरी मांगी तो उसने गालीगलौज कर मारपीट कर घर से भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed