{"_id":"57f931044f1c1bcd40270636","slug":"shoe-store-fire-panic-resembled-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"शू स्टोर में आग, मची अफरातफरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शू स्टोर में आग, मची अफरातफरी
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
कालपी के मुख्य बाजार में शू स्टोर में लगी आग से उठती धुआं।
- फोटो : अमर उजाला
कालपी कोतवाली के मुख्य बाजार स्थित एक शू स्टोर में शनिवार की दोपहर आग लग गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। आसपास के दुकानदाराें ने आग बुझाने के साथ ही दमकल कर्मियाें को सूचना दी। मौके पर आई दमकल कर्मियाें ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर करीब एक लाख रुपये का नुकसान होने का
अनुमान है। कालपी के मुहल्ला रामचबूतरा निवासी अली अहमद की मुख्य बाजार में जूता चप्पल की दुकान है। शनिवार की दोपहर करीब दो बजे दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग
गई। यह देख दुकानदार ने बाहर निकलकर जान बचाई और आसपास के दुकानदाराें से मदद की गुहार लगाई। दुकानदाराें ने आग बुझाना शुरू किया और दमकल कर्मियाें को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियाें ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दुकान में करीब एक लाख रुपये के नुकसान का आंकलन है।