{"_id":"5995dd7e4f1c1b0a098b4659","slug":"shikit-mitra-s-death-in-questionable-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्र की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्र की संदिग्ध हालात में मौत
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
मृतका की माौत पर राोती बेटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुरा। थाना क्षेत्र के जायगा गांव में गुरुवार को संदिग्ध हालात में आग लगने से शिक्षामित्र की मौत हो गई। वह पति और बच्चों के साथ मायके में रहती थी। पिता ने शराबी पति पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जायगा रामपाल सिंह की बेटी बेबी (45) शिक्षामित्र थी। वह मई गांव के प्राथमिक स्कूल में तैनात थी। बेबी की शादी अमर सिंह चौहान के साथ हुई थी। अमर पत्नी और तीन बेटियों आस्था (19), कोमल(16), अनुष्का (14) व बेटे अभिषेख (14) के साथ ससुराल में ही रहत था। पामपाल के अनुसार अमर सिंह शराब का लती है। वह अक्सर बेबी के साथ मारपीट करता था। गुरुवार को बेबी संदिग्ध हालात में आग की चपेट में आग गई। कमरे से धुआं निकलता देख परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने कमरो खोला तो अंदर आग का गोला बनी बेबी चीख रही थी। परिजनों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बेबी की मौत हो चुकी थी। शिक्षामित्र की मौत की खबर पर घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। रामपाल ने बताया कि शराब का लती अमर सिंंह अक्सर बेबी के साथ मारपीट करता था। शराब के रुपयों के लिए उसने मारपीट कर बेबी को जिंदा जला दिया। कमरे में बेबी की चूड़ियां भी टूटी पड़ी मिलीं हैं। पिता ने बताया कि समायोजन रद होने के बाद बेबी परेशान रहती थी। सीओ अजय राय ने बताया कि परिजन पति पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अमर सिंह की तलाश भी की जा रही है। पिता ने बताया कि बेबी ही घर में कमाने वाली थी। वही पति और बच्चों का खर्च चलाती थी।