{"_id":"5f8f325e8ebc3e9bd91aaaa6","slug":"shauchaalay-nirmaan-mein-gadabadee-par-jeee-sachiv-va-pradhaan-ko-notis-orai-news-knp5896960161","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण में गड़बड़ी पर जेई, सचिव व प्रधान को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण में गड़बड़ी पर जेई, सचिव व प्रधान को नोटिस
विज्ञापन
कदौरा(जालौन)। निर्माणाधीन शौचालय का छज्जा गिरने के मामले में मंगलवार को बीडीओ व डीपीआरओ ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। इस दौरान मानक के अनुरूप गुणवत्ता न मिलने पर जेई, सचिव व प्रधान को नोटिस जारी किया गया। बीडीओ का कहना है कि मामले की जांच रिपोर्ट जल्द ही जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। इसके बाद जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार को ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सुरोला में निर्माणाधीन शौचालय का छज्जा गिरने से बीजापुर निवासी मजदूर अभिषेक घायल हो गया था। वहीं ग्रामीणों ने ठेकेदार व जेई पर कई आरोप लगाए थे। मामले को संज्ञान में लेते हुए मंगलवार को डीपीआरओ अभय कुमार व बीडीओ अतिरंजन सिंह ने मौके पर पहुंच कर शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शौचालय में लगाए जा रहीं ईंटों व मसाले की गुणवत्ता देखी। साथ ही मजदूरों से बात की। निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता ठीक न मिलने पर डीपीआरओ ने जेई एमआई अखिलेश वर्मा, सचिव विजया रत्नम व प्रधान प्रतिनिधि आशाराम को फटकार लगा दी। साथ ही ठेकेदार को चेतावनी दी कि कार्य मानक के अनुसार करें, वरना भुगतान नहीं किया जाएगा।
डीपीआरओ अभय कुमार यादव ने बताया कि निर्माणाधीन शौचालय का छज्जा रविवार को डाला गया था। सोमवार को उसकी शटरिंग हटाते समय छज्जा गिर गया। इस पर जेई एमआई अखिलेश वर्मा, सचिव विजया रत्नम व प्रधान गुड्डी पाल को नोटिस दिया गया है। कार्रवाई की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। इसके बाद जिम्मेदारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।