{"_id":"65f75410a04f3989a802bd16","slug":"shatabdi-bus-going-to-kanpur-fell-into-ditch-10-injured-orai-news-c-12-1-knp1074-617170-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कानपुर जा रही शताब्दी बस खंदक में गिरी, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कानपुर जा रही शताब्दी बस खंदक में गिरी, 10 घायल
Mon, 18 Mar 2024 02:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
उरई/एट। झांसी कानपुर हाईवे स्थित सोमई गांव के पास इंदौर से कानपुर जा रही वॉल्वो शताब्दी बस अनियंत्रित होकर खंदक में गिर गई। बस में सवार लगभग 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में एक महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
इंदौर से रविवार की भोर करीब तीन बजे वॉल्वो शताब्दी बस कानपुर के लिए जा रही थी। जैसे ही वह एट थाना क्षेत्र के सोमई गांव के पास पहुंची तभी हाइवे पर पहले से पलटे पड़े ट्रक की हाईवे पर बिखरी गिट्टी से बस अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई।
घटना से बस में सवार कानपुर के चकेरी निवासी दीपक वर्मा (36), शिवानी वर्मा (30), कानपुर निवासी संतोष पांडे (59), कानपुर के बर्रा निवासी मुस्कान मिश्रा (32), प्रगति तिवारी (17), अंकित त्रिपाठी (25), पुखराया निवासी हिमानी तिवारी (20) व मन्नू सहित करीब दस यात्री घायल हो गए। पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला मुस्कान की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
कुछ समझ में ही नहीं आया कब हो गया हादसा- यात्री
जिला अस्पताल पहुंचे यात्रियों ने बताया कि सुबह करीब तीन बजे सभी बस में गहरी नींद में सो रहे थे। जैसे ही हादसा हुआ तो केवल रोने की ही आवाज सुनाई दे रही थी। कुछ देर बाद पहुंची पुुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। गनीमत रही कि बस में मौजूद छोटे बच्चों को किसी भी प्रकार की चोंटे नहीं आई हैं।