फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sewerage, repair, lighting system will be repaired with Rs 17 crore

Jalaun News: 17 करोड़ से दुरुस्त होगी सीवरेज, मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था

Sun, 28 Jan 2024 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 28 Jan 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Sewerage, repair, lighting system will be repaired with Rs 17 crore
कालपी। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में कांशीराम कॉलोनी के आवासों पर गृहकर लगाने और खाली पड़ी दुकानों की नीलामी किए जाने पर पर बात बनी। जल्द इनकी बोली लगाई जाएगी। इसके साथ ही सर्वसम्मति से विकास कार्य के लिए करीब सात करोड़ के प्रस्ताव पास किए गए। गोशाला के संचालन सहित 17 प्रस्ताव पारित हुए।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पालिका की बोर्ड बैठक पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें नगर पालिका ईओ वेद प्रकाश यादव की मौजूदगी में लेखा-जोखा रखा गया। उन्होंने अभी तक के खर्च का ब्यौरा दिया। इसके बाद सभी सभासदों ने अपने वार्ड से जुड़े विकास कार्य के प्रस्ताव रखे। इस दौरान बैठक में विभिन्न योजनाओं से नगर में मरम्मत एवं निर्माण कार्य करने पर सहमति जताई गई। प्रकाश, पेयजल तथा सफाई व्यवस्थाओं को लेकर प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

नगर में सीवरेज एवं जल निकासी योजना के अंतर्गत निर्माण कार्यों को अनुमोदित किया गया। नगरीय झील, तालाब एवं पोखर के संरक्षण योजना के तहत निर्माण कार्य किए जाने का प्रस्ताव पास हुआ। व्यवसायिक दुकानों में 18 प्रतिशत जीएसटी राजस्व वसूली, कांशीराम आवासीय कॉलोनी के आवंटियों के सांकेतिक किराया 100 रुपये वार्षिक वसूल किए जाने, आवासीय कॉलोनी में निर्मित दुकानों की नीलामी किए जाने पर प्रस्ताव पास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही बैठक में पालिका के माह अक्तूबर, नवंबर एवं दिसंबर 2023 मासिक आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। नगर के चतुर्मुखी विकास कराने को लेकर जोर दिया गया। बोर्ड बैठक में हरभूषण सिंह, कपिल शुक्ला, सुनील पटवा, बरकत अंसारी,राजूशेख कमलेश कुमारी, रियाजुल हक, पप्पी यादव, शशि गुप्ता, खान बाबू, रज्जू खान,बालू, रईसा खातून, गीता पाल, पप्पू खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed