फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Seven trains including Kushinagar Express cancelled from Gorakhpur on the fourth day

Jalaun News: गोरखपुर से चौथे दिन कुशीनगर एक्सप्रेस सहित सात ट्रेनें निरस्त

Fri, 26 Sep 2025 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:01 AM IST
सार

गोरखपुर में ट्रैक मरम्मत के कारण चौथे दिन भी सात ट्रेनें निरस्त रहीं। त्योहारों के दौरान यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे प्रशासन ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Seven trains including Kushinagar Express cancelled from Gorakhpur on the fourth day

विस्तार

उरई। गोरखपुर में ट्रैक मरम्मत की वजह से गुरुवार चौथे दिन भी कुशीनगर एक्सप्रेस सहित सात ट्रेनें निरस्त रहीं। त्योहारों के समय घर लौटने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

गोरखपुर से पनवेल ट्रेन नंबर 15065-66, गोरखपुर से मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस 22537-38 व गोरखपुर से तिरुअनंतपुर जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12511, गोरखपुर से मुंबई जाने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेन नंबर 01080, गोरखपुर से पुणे जाने वाली पुणे एक्सप्रेस 15029 को गुरुवार को निरस्त किया गया है। लगातार चार दिनों से ट्रेनों का निरस्तीकरण यात्रियों के लिए मुसीबत बनी हुई है।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि एक साथ इतनी सारी ट्रेनों का संचालन रोकना यात्रियों के लिए परेशानी भरा कारण है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा है कि ट्रेनों का निरस्तीकरण ऐसे समय में किया गया है, जब कई त्योहार आ रहे हैं। दुर्गा पूजा जैसा बड़ा त्योहार चल रहा है। झांसी मंडल के पूर्व मंडलीय रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य राजेश किराना का कहना है कि रेल प्रशासन को यात्रियों की सुविधा के लिए काम करना चाहिए। अगर इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन आंशिक रोका गया है तो कोई वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रैक मरम्मत का काम समाप्त होने पर यात्रियों की परेशानी दूर हो जाएगी। यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा के लिए काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed