फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Seven pairs of trains passing through Jhansi Kanpur railway line cancelled.

Jalaun News: झांसी कानपुर रेलमार्ग से गुजरने वाली सात जोड़ी ट्रेनें निरस्त

Fri, 24 Nov 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 24 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Seven pairs of trains passing through Jhansi Kanpur railway line cancelled.
उरई। रेलवे के भोपाल मंडल में होने वाले ट्रैक मेंटीनेंस के काम के चलते झांसी कानपुर रेलमार्ग से गुजरने वाली सात ट्रेनों को अप और डाउन में निरस्त कर दिया गया है। इन ट्रेनों के निरस्तीकरण से यात्रियों की दिक्कतें बढ़ेगी। सबसे ज्यादा दिक्कत मुंबई, लखनऊ, गोरखपुर आदि क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को होगी।
विज्ञापन

बता दें कि भोपाल मंडल में चोका और बरखेड़ा स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन डालने और ट्रैक मेंटीनेंस के चलते कुल 44 ट्रेनों का निरस्तीकरण किया गया है। इसमें झांसी कानपुर रेलमार्ग से गुजरने वाली सात जोड़ी ट्रेनें शामिल है। इनमें मुंबई से गोरखपुर और गोरखपुर से मुंबई जाने वाली 11079-80 को सात और नौ दिसंबर को निरस्त किया गया है। जबकि गोरखपुर से पुणे और पुणे से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 01431-32 को आठ औ नौ दिसंबर को निरस्त रहेगी। हैदराबाद से गोरखपुर और गोरखपुर से हैदराबाद जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस एक, तीन, आठ और दस दिसंबर को निरस्त रहेगी। वहीं गोरखपुर से महबूबनगर व महबूबनगर (हैदराबाद) से गोरखपुर के बीच चलने वाली 05303-04 को दो, चार, नौ व 11 दिसंबर को निरस्त किया गया है। गोरखपुर से पनवेल और पनवेल से गोरखपुर के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 15065-66 को सात, आठ और नौ दिसंबर को निरस्त किया गया है। चेन्नई से लखनऊ और लखनऊ से चेन्नई के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 16093-94 को पांच और सात दिसंबर, सूबेेदारगंज प्रयागराज से सिकंदराबाद व सिकंदराबाद से सूबेदारगंज के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 04121-22 को 30 नवंबर और दो, सात और नौ दिसंबर को निरस्त किया गया है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक मेंटीनेंस का काम पूरा होने के बाद यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed