फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Seven new dengue and two malaria patients found

Jalaun News: डेंगू के सात और मलेरिया के दो नए मरीज मिले

Thu, 02 Nov 2023 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Seven new dengue and two malaria patients found
उरई। जिले में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। 24 घंटे में सात नए डेंगू के मामले सामने आने के बाद डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 107 हो गई है। दो नए मलेरिया के केस भी सामने आए है। सूचना पर मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरोधात्मक कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मौसम में हो रहे उतार चढ़ाव के कारण मौसमी बीमारियां बढ़ रही है। सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों के साथ मलेरिया और डेंगू के केस भी सामने आ रहे हैं। पिछले चौबीस घंटे में जिले में अलग अलग स्थानों पर डेंगू के सात और मलेरिया के दो केस आए हैं। इसमें शहर के मोहल्ला गोपालगंज निवासी रिषभ (17) पुत्र राजेंद्र, इंदिरानगर कुइया रोड निवासी शिवम (20) पुत्र राकेश, मोहल्ला बघौरा निवासी साबिर (5) पुत्र नासिर खान, लुहरगांव निवासी सुनीता (50) पत्नी प्रभु, कालपी निवासी आर्यन (8) पुत्र महेश सिंह, अभिलाष यादव (21) पुत्र अरविंद सिंह निवासी जमरोही खुर्द की डेंगू की एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 107 तक पहुंच गई है। शहर के मोहल्ला सुशीलनगर में एक महिला समेत दो की मलेरिया की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने निरोधात्मक कार्रवाई की है। संचारी रोग के नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जहां भी केस मिले है, वहां स्वास्थ्य विभाग की टीमें भेजकर निरोधात्मक कार्रवाई कराई गई है। टीमों को अलर्ट रखा गया है। किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। केस मिलने पर तत्काल निरोधात्मक कार्रवाई की जाए और सैंपल जांच के लिए भेजे जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed