{"_id":"5f401b318ebc3e41114e1cd6","slug":"selection-of-district-and-women-hospital-in-rejuvenation-scheme-will-get-prize-money-of-three-lakh-rupees-orai-news-knp578087643","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायाकल्प योजना में जिला एवं महिला अस्पताल का चयन, मिलेगी तीन-तीन लाख रुपये की पुरस्कार राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायाकल्प योजना में जिला एवं महिला अस्पताल का चयन, मिलेगी तीन-तीन लाख रुपये की पुरस्कार राशि
विज्ञापन
उरई। कायाकल्प योजना के तहत जिला पुरुष अस्पताल और जिला महिला अस्पताल सांत्वना पुरस्कार के लिए चुने गए हैं। शासन से जारी सूची में दोनों अस्पतालों को पुरस्कार के रूप में तीन-तीन लाख रुपये की राशि दी जाएगी।
जनपदीय कायाकल्प परामर्शदाता डा. अरुण राजपूत ने बताया कि जिला महिला अस्पताल को 71 प्रतिशत व जिला पुरुष अस्पताल को 70.5 प्रतिशत अंक मिले है। बताया कि मार्च महीने में प्रदेश स्तर से आई तीन सदस्यीय टीम ने दो दिन तक दोनों अस्पतालों में सात स्तर पर करीब 300 बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट तैयार की थी। जिसमें अस्पताल के रखरखाव, साफ-सफाई की व्यवस्था, कचरा निस्तारण की व्यवस्था, संक्रमण नियंत्रण के उपाय, स्वच्छता का बढ़ावा देने के उपाय, सहयोगी सेवाएं और अस्पताल परिसर के बाहर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट तैयार की थी।
जिसमें जिला महिला अस्पताल को लगातार दूसरी बार सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना है। जबकि जिला पुरुष अस्पताल को भी पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्तर पर यदि अस्पताल 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर लेता है तो उसे पुरस्कार के लिए नामित कर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि जो तीन-तीन लाख रुपये की धनराशि इन दोनों अस्पतालों को मिली है। उसमें 75 फीसदी धनराशि का उपयोग अस्पताल की व्यवस्थाओं के लिए खर्च की जाएगी और 25 फीसदी धनराशि अस्पताल स्टाफ के प्रोत्साहन के लिए खर्च होगी।
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में तैयारियां शुरू
जनपदीय कायाकल्प परामर्शदाता ने बताया कि राष्ट्रीय क्वालिटी इश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) के लिए इस बार जिला महिला अस्पताल को चयनित किया गया है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने का काम शुरू हो गया है।