फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Seeing the accident, the DM and SP sent the injured couple to the hospital.

Jalaun News: हादसा देख डीएम और एसपी ने घायल दंपती को अस्पताल भिजवाया

Thu, 12 Feb 2026 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Seeing the accident, the DM and SP sent the injured couple to the hospital.
उरई। महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों का जायजा लेकर लौट रहे जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने बुधवार को कुकुरगांव के निकट सड़क हादसे में घायल हुए एक दंपती की त्वरित सहायता की। बाइक फिसलने से गिरे पति-पत्नी को उन्होंने तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भूदेश्वर मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया था। इसी दौरान लौटते समय कुकुरगांव के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। बाइक पर सवार नरेंद्र और उनकी पत्नी सीमा सवार थे। दंपती रामनगर के ग्राम अकोढ़ी से लौट रहे थे।
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद जिलाधिकारी ने तुरंत गाड़ी रुकवाई और मौके पर पहुंचकर घायलों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अपने अधिकारियों को निर्देश देते हुए तुरंत दोनों घायलों को अपनी स्कॉर्ट वाहन से जिला अस्पताल भेजा, ताकि उन्हें समय पर समुचित उपचार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की मुक्तकंठ से सराहना की। प्रशासन की तत्परता के कारण ही घायलों को समय पर इलाज उपलब्ध हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed