फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Secretaries gave memorandum to ADM demanding action against BDO

Jalaun News: सचिवों ने एडीएम को ज्ञापन देकर बीडीओ पर कार्रवाई की मांग की

Wed, 20 Sep 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 20 Sep 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Secretaries gave memorandum to ADM demanding action against BDO
उरई। खंड विकास अधिकारी माधौगढ़ के खिलाफ सचिवों ने एडीएम को ज्ञापन देकर जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को देकर बताया कि विकासखंड माधौगढ़ के खंड विकास अधिकारी रमेशचंद्र शर्मा ने सचिव सुरेशचंद्र निषाद पर मनगढ़ंत आरोप लगाकर विभिन्न धाराओं में 13 सिंतबर को रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने सुरेश पर आरोप लगाए हैं, कि उन्हें अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है, जबकि सचिव का कहना है कि बीडीओ ने ग्राम पंचायत अतरेहटी में किए गए निरीक्षण व जांच के नाम पर एक लाख रुपये की मांग करते हुए निलंबित करने की धमकी दी थी। जब उसने 13 सितंबर को विरोध जताया तो उन्होंने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।

ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेश का कहना है कि उसने भी माधौगढ़ कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पदाधिकारियों ने मांग की है कि सचिव द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर रिपोर्ट दर्जकर बीडीओ पर कार्रवाई की जाए। सचिवों ने कहा कि अगर निष्पक्ष न्याय नहीं मिला तो वह 21 सितंबर से वह विकास भवन परिसर में धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की जांच सक्षम अधिकारी से कराई जाए। इस दौरान अध्यक्ष रामबिहारी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed