फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Secondary Teachers Association submitted a memorandum demanding restoration of old pension

Jalaun News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर माध्यमिक शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

Fri, 01 Aug 2025 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Secondary Teachers Association submitted a memorandum demanding restoration of old pension
फोटो-42-डीआईओएस ज्ञापन देते शिक्षक। संवाद
विज्ञापन

शिक्षकों की समस्याएं उठाकर निस्तारण की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के पदाधिकारियों ने गुरुवार को पुरानी पेंशन बहाली व शिक्षकों की समस्याओं को लेकर डीआईओएस राजकुमार पंडित को 12 सूत्री ज्ञापन सौंपा।
डीआईओएस कार्यालय पहुंचे शिक्षकों ने एनपीएस से ओपीएस में स्थानांतरण, सेवानिवृत्त शिक्षकों के लंबित देयक, चयन वेतनमान, पदोन्नति और बकाया वेतन के साथ ही पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। शिक्षक नेताओं ने कहा कि पेंशन हर कर्मचारी का संवैधानिक अधिकार है। इसे समाप्त करना नाइंसाफी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से सांसद रहते हुए उन्होंने खुद पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। लिहाजा अब उनकी सरकार को इसे तत्काल लागू करना चाहिए। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि 31 मार्च 2025 को सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों के जीपीएफ, पेंशन और ग्रेच्युटी जैसे अवशेष देयक अब तक लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई प्रकरण जानबूझकर कार्यालय स्तर पर रोके जा रहे हैं। इसके अलावा हरदोई गुर्जर इंटर कॉलेज के शिक्षकों का जून माह का वेतन नहीं मिला है, जनता इंटर कॉलेज एट के दो शिक्षकों का चयन वेतनमान निर्धारण लंबित है और सहायक शिक्षिका मीनाक्षी की पदोन्नति फाइल भी अटकी हुई है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष परशुराम श्रीवास, जिला महामंत्री पुष्पेंद्र प्रताप सिंह गुर्जर, प्रांतीय अध्यक्ष गिरेंद्र सिंह कुशवाहा, दिनेश कुमार निरंजन, जिला संघर्ष समिति के संयोजक कमाल अहमद, अंगद सिंह तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed