{"_id":"5e1cb6968ebc3e87fc6b9b7f","slug":"second-wife-created-ruckus-by-beating-the-constable-orai-news-knp5382440182","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने सिपाही पति को पीटकर काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने सिपाही पति को पीटकर काटा हंगामा
विज्ञापन
कोतवाली में खड़ा सिपाही व महिला।
- फोटो : ORAI
उरई। शहर के कालपी रोड पर स्थित बीएसएनएल ऑफिस के बाहर सोमवार दोपहर तब अफरातफरी मच गई। जब सिपाही की पत्नी ने उससे मारपीट कर हंगामा करना शुरू कर दिया। जिससे लोगों की भारी भीड़ लग गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। सीओ संतोष कुमार का कहना है कि महिला ने पहली पत्नी के होते हुए भी उससे शादी करने का सिपाही पर आरोप लगाया है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर मामले की जांच की जा रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कालपी बस स्टैंड के पास सोमवार दोपहर तीन बजे उमरारखेरा निवासी प्रतिभा देवी (24) पुत्री स्व. भूपेंद्र कुमार ने सिपाही संतोष यादव (41) पुत्र कुंज बिहारी निवासी सदर बाजार पुलिस कालोनी झांसी को पीटते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। जिससे उधर से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को कोतवाली ले आई। महिला का आरोप है कि सिपाही जनपद के माधौगढ़ थाने में तैनात था।
उसने बताया कि सिपाही पांच वर्ष पूर्व उसके बाबा के संपर्क में आया था। इसके बाद उसने घर आना जाना शुरू कर दिया। दो वर्ष पहले झांसी में नर्स की ट्रेनिंग करने गई थी। तभी सिपाही ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। फिर 5 फरवरी 2019 को आर्य समाज मंदिर, मेस्टन रोड कानपुर में शादी कर ली थी। जिससे उसके एक बच्ची भी हो गई। पिछले छह माह से सिपाही उससे दूरी बनाए था। बच्ची की तबीयत खराब होने पर उसने सिपाही को जानकारी देकर घर आने को कहा तो वह टाल मटोल कर काम ज्यादा होने का बहाना बनाता रहा। जिस पर वह चार दिन पूर्व माधौगढ़ थाने गई तो घर में उसकी पहली पत्नी और तीन बच्चे मिले।
विज्ञापन
तब उसे जानकारी हुई कि सिपाही पहले से ही शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं। इस पर उसने सीओ माधौगढ़ से शिकायत की थी। माधौगढ़ कोतवाल जेपी पाल ने बताया कि महिला के शिकायत करने पर मामले को एसपी ने संज्ञान में लिया था और जिस पर सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। सोमवार को वह कालपी बस स्टैंड पर खड़ा था। तभी महिला ने वहां पहुंचकर उसके साथ मारपीट कर हंगामा कर दिया। इसपर सीओ सिटी का कहना है कि महिला के आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में रिपोर्ट अधिकारियों की दी जाएगी।