फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Second accused of murder of girl student arrested with reward of 25 thousand

Jalaun News: छात्रा की हत्या का दूसरा आरोपी 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Fri, 21 Apr 2023 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Second accused of murder of girl student arrested with reward of 25 thousand
एट। छात्रा की सरेराह हत्या करने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी दूसरे आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

घटना का खुलासा करते हुए सीओ शैलेंद्र वाजपेयी ने बताया कि कोटरा थाना क्षेत्र के ऐंधा गांव निवासी मानसिंह अहिरवार की 21 वर्षीय पुत्री रोशनी एट के राम लखन पटेल महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। सोमवार को रोशनी पेपर देकर लौट रही थी। उसी समय कदौरा थाना क्षेत्र के जमरेही गांव निवासी राज अहिरवार व हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र के धनपुरा निवासी रोहित उर्फ गोविंदा बाइक से आए और कोटरा चौराहा पर छात्रा की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी और तमंचा फेंककर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने राज को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन उसके मामा का लड़का रोहित फरार चल रहा था। पुलिस ने बुधवार को उसके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। गुरुवार को भागने की फिराक में खड़े अभियुक्त रोहित को एसओजी, सर्विलांस व थाना पुलिस ने झांसी कानपुर हाईवे स्थित नरछा ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed