फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Seating facilities will be provided for patients, and the emergency gate will also remain open.

Jalaun News: मरीजों को मिलेगी बैठने की सुविधा, इमरजेंसी का गेट भी रहेगा खुला

Wed, 07 Oct 2026 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Seating facilities will be provided for patients, and the emergency gate will also remain open.
फोटो-11-रोगी कल्याण समिति की बैठक में मौजूद सीएमएस व सदस्य। संवाद - फोटो : 1
उरई। जिला अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए रोगी कल्याण समिति कार्यकारी निकाय की बैठक सीएमएस कक्ष में हुई। सीएमएस डॉ. जेजे राम की अध्यक्षता में हुई बैठक में सहमति बनी कि सेंट्रल पैथोलॉजी के बाहर मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए दस कुर्सियां लगवाई जाएंगी। इसके अलावा इमरजेंसी के बगल वाले गेट को परमानेंट खोलने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में जिला अस्पताल में रिक्त चल रहे कार्डियोलॉजिस्ट, फिजीशियन, मेट्रन, चीफ फार्मासिस्ट समेत अन्य रिक्त पदों पर तैनाती के लिए शासन को दोबारा रिमाइंडर भेजने पर सहमति बनी। समिति ने माना कि विशेषज्ञ और आवश्यक स्टाफ की कमी का असर अस्पताल की सेवाओं पर पड़ता है, इसलिए रिक्त पदों को भरने के लिए शासन स्तर पर लगातार पैरवी की जानी जरूरी है।
विज्ञापन

वहीं, जिला अस्पताल में एमआरआई मशीन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी प्रशासन को दोबारा पत्र भेजने का निर्णय लिया गया। समिति की ओर से प्रशासन को पत्र भेजकर मशीन की स्थापना के लिए पहल करने का अनुरोध किया जाएगा। बैठक में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ, फार्मासिस्ट संजीव उपाध्याय, रूपनारायण वर्मा, कामता प्रसाद आदि रहे। संचालन राहुल अग्निहोत्री ने किया।

फोटो-11-रोगी कल्याण समिति की बैठक में मौजूद सीएमएस व सदस्य। संवाद

फोटो-11-रोगी कल्याण समिति की बैठक में मौजूद सीएमएस व सदस्य। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed