फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Search for the policeman who took Meenakshi to the police station

Jalaun News: मीनाक्षी को थाने तक ले जाने वाली पुलिस कर्मी की तलाश

Thu, 11 Dec 2025 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Search for the policeman who took Meenakshi to the police station
उरई। कुठौंद थाना प्रभारी अरुण राय की गोली लगने से हुई मौत के मामले में आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा भले ही जेल चली गई हो, लेकिन इस पूरे मामले की अभी तक जांच पूरी नहीं हो पाई है। सूत्रों की माने तो घटना के दिन महिला सिपाही को एक पुलिस कर्मी थाने तक ले गया था। गठित एसआईटी उस पुलिस कर्मी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की थाना परिसर स्थित अपने आवास में शुक्रवार को पिस्टल से गोली लगने से मौत हो गई थी। उनकी पत्नी माया की तहरीर पर पुलिस ने महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। यहां से उसे जेल भेज दिया गया था। इंस्पेक्टर की मौत कैसे हुई। इसकी जांच करने के लिए एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने पांच सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है जो पूरे मामले की जांच कर रही है। सूत्रों की माने तो घटना के दिन मीनाक्षी को एक पुलिस कर्मी थाने के बाहर तक छोड़ने आया था। टीम उसकी भी तलाश कर रही थी। जिससे पूरे मामले का पर्दाफाश हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed