{"_id":"5e04fe708ebc3e87943c1682","slug":"sdm-upset-after-not-seeing-enough-straw-in-the-cowshed-orai-news-knp534610465","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला में नहीं मिला पर्याप्त भूसा, एसडीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला में नहीं मिला पर्याप्त भूसा, एसडीएम नाराज
विज्ञापन
प्रतापपुरा गोशाला का निरीक्षण करते एसडीएम।
- फोटो : ORAI
जालौन। एसडीएम ने गुरुवार को प्रतापपुरा गांव में संचालित अस्थायी गोशाला का निरीक्षण किया। मवेशियों के लिए पर्याप्त भूसा न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही ग्रामीणों से सहयोग करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने गांव के निर्धन व असहाय लोगों को कंबल भी वितरित किए।
एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला गुरुवार को प्रतापपुरा गांव में संचालित अस्थायी गोशाला पहुंचे। गोशाला में इस समय 70 मवेशी बंद हैं। निरीक्षण के दौरान मवेशियों के लिए पर्याप्त भूसा उपलब्ध न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। प्रधान दीपक श्रीवास्तव व प्रियंका धीमान को निर्देश दिए कि वह मवेशियों चारा-पानी व भूसा आदि की व्यवस्था करें। कोटेदार को निर्देश दिए कि वह गायों को ठंड से बचाने के लिए खाली बोरी की व्यवस्था कराएं। इस दौरान उन्होंने गोशाला के लिए एक ट्राली भूसा की व्यवस्था कराई। एसडीएम ने ग्राम प्रतापपुरा एवं महिया में निर्धन व असहाय व्यक्तियों को कंबल भी वितरित किए।
उधर, बीते दिनों ठंड से गोशालाओं में मवेशियों की मौत के बाद बीडीओ महिमा विद्यार्थी ने ग्राम हीरापुर में संचालित गोशाला में मेवशियों को ठंड से बचाने के लिए अलाव जलवाने के साथ झूल बनाने के निर्देश दिए थे। इस पर ग्रामीणों ने जूट की बोरियां एकत्रित कर जानवरों के ओढ़ने के लिए झूल बनाई, जिन्हें गोशाला में बंद जानवरों को पहनाया गया।