{"_id":"612297458ebc3e7a144a97e1","slug":"sdm-report-palika-dm-centre-orai-news-knp6476507151","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमआरएफ सेंटर के लिए जगह चयनित, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमआरएफ सेंटर के लिए जगह चयनित, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। नगर में कूड़ा डंप स्थल बनने का रास्ता साफ होता दिखाई दे रहा है। एसडीएम की अगुवाई में रविवार को पालिका ईओ व राजस्व टीम ने जगह का चयन कर एमआरएफ सेंटर बनाने के प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
गौरतलब है कि नगर का कूढ़ा डालने के लिए नगर पंचायत ने 40 लाख रुपये से एक वर्ष पहले एमआरएफ सेंटर बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की थी। संबंधित ठेकेदार द्वारा जैसे ही निर्माण कार्य शुरू करने का प्रयास किया गया तो लेखपाल द्वारा चयनित एमआरएफ सेंटर की जमीन में पट्टा होने की बात कहते हुए रोक लगा दी गई। तब से कार्य अधर में है। एसडीएम कौशल कुमार की अगुवाई में पालिका ईओ सुनील कुमार सिंह व राजस्व टीम ने रविवार को कस्बे के बेरी रोड के पास जगह का निरीक्षण कर जमीन में एमआरएफ सेंटर बनाने के लिए जमीन का चिन्हांकन किया। एसडीएम ने बताया कि नगर पंचायत ने टेंडर प्रक्रिया के पहले कस्बे के बेरी रोड पर जमीन का चयन किया था। वह विवादों में फंस गई। जिस कारण सेंटर बनाना मुश्किल हो गया था। चूंकि अब नई जगह का चयन कर लिया गया है। इसलिए जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। जिससे नगर का कूड़ा उक्त स्थान पर डंप किया जा सकेंगा।
पालिका ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जगह चयन के बाद उन्होंने सम्बन्धित ठेकेदार को एक सप्ताह के अंदर निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश जारी किए हैं।