{"_id":"5e02627c8ebc3e87ce3eb034","slug":"sdm-raided-house-277-sacks-of-grain-recovered-orai-news-knp534232220","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने मकान में की छापेमारी, बरामद किया 277 बोरी खाद्यान्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने मकान में की छापेमारी, बरामद किया 277 बोरी खाद्यान्न
विज्ञापन
कदौरा में मकान का ताला तोड़ते कर्मचारी
- फोटो : ORAI
कदौरा। उपजिलाधिकारी कौशल कुमार ने मुखबिर की सूचना पर कस्बे के मेला ग्राउंड स्थित एक मकान में छापा मारा। मकान से 277 बोरी सरकारी अनाज बरामद हुआ। एसडीएम का कहना है कि मकान मालिक के खिलाफ मुकदर्मा दर्ज कराया जा रहा है। साथ ही अनाज कहां से आया है, इसकी जानकारी की जा रही है। संदेह में क्षेत्र के 17 कोटेदार आए है जिनके स्टाक की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है।
मंगलवार को तकरीबन दोपहर दो बजे मुखबिर की सूचना पर कदौरा पहुंचे उपजिलाधिकारी ने मेला ग्राउंड स्थित एक मकान में छापा मारा। मकान में वाहर से ताला डला होने से एसडीएम काफी देर तक मकान मालिक के इंतजार में वाहर खड़े रहे, काफी देर बाद जब मकान मालिक मौके पर नहीं पहुंचा तो एसडीएम ने थाना पुलिस को मौके पर बुलाकर मकान का ताला तुड़वाया। जैसे ही प्रशासन टीम अंदर पहुंची तो घर में 277 बोरी खाद्यान्न देख हैरत में पड़ गई। एसडीएम ने मौके पर ही पूर्ति निरीक्षण व विपडन अधिकारियों बुलाया और बरामद माल को जप्त करने के निर्देश दिए। पूर्ति निरीक्षण कमल कुशवाहा ने पूरे माल को जप्त कर विपणन अधिकारी के सुपुर्द कर दिया। एसडीएम कौशल किशोर ने बताया कि घर में 277 बोरी बरामद हुई, जिसमे 120 बोरी चावल तथा 157 बोरी गेहूं पाया गया, जो कालाबाजारी के लिए रखा था। इसके साथ 148 प्लास्टिक व 146 बोरी जूट की खाली बोरी पाई गई तथा एक इलेक्ट्रानिक कांटा भी बरामद किया। उन्होंने बताया कि मकान मालिक के खिलाफ एफआईआर कराई जा रही है। साथ ही यह माल किसका है और यहां कैसे पहुंचा इसकी जांच के निर्देश दिए गए है।
17 कोटेदारों पर लटक रही कार्रवाई की तलवार
उपजिलाधिकारी कौशल किशोर ने बताया कि खाद्यान्न को लेकर क्षेत्र के 17 कोटेदार संदेह के दायरे में है। सभी की सूची बनाकर जांच के लिए लेखपालों की तीन सदस्यीय टीक का गठन कर दिया है। टीम सभी 17 कोटेदारों के यहां पहुंचकर स्टाक व वितरण का सत्यापन करेंगी।
विज्ञापन
इसी मकान मालिक के दूसरे घर में है गोदाम
लोगों की माने तो इसी मकान मालिक के एक अन्य मकान में विपडन का बड़ा गोदाम है। जहां से क्षेत्र के कोटेदारों को माल सप्लाई होता है। जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि यह माल यहां से ही कालाबाजारी के लिए लाया गया है।
कई अधिकारियों पर भी लटक रही तलबार
क्षेत्र में इतनी बड़ी मात्रा में सरकारी खाद्यान्न मिलने की आशंका है कि इस कालाबाजी में विभाग के कई अधिकारियों की संलिप्ता हो सकती है। वहीं मामले पर एसडीएम का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

मकान के अंदर रखा सरकारी खाद्यान्न मौके पर एसडीएम व सीओ- फोटो : ORAI