फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SDM,palika,eo,DM,team

पांच सदस्सीय टीम कर रही ईओ के खिलाफ आरोप की जांच कक

Sun, 10 Oct 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
SDM,palika,eo,DM,team
जालौन। नगर पालिका सभासद द्वारा नगर पालिका में भ्रष्टाचार की शिकायत पर पांच सदस्यीय टीम आरोपों की जांच कर रही है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि उन्होंने जांच के लिए एसडीएम को निर्देशित किया है। वहीं एसडीएम का कहना है कि वह जल्द ही अपनी रिपोर्ट डीएम को देंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका सभासद ललित अग्रवाल ने तीन माह पूर्व पालिका ईओ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया था। जिसमें उन्होंने ईओ पर वित्तीय अधिकारों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि ईओ बीते 13 वर्षों से जनपद में कार्यरत हैं। वह वर्षों से जालौन नगर पालिका में जमे हैं। उन्होंने सफाई उपकरणों, वाल पेंटिंग व स्वच्छ भारत अभियान में वित्तीय अधिकारों के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। इसके अलावा सफाई के नाम पर मनमानी धनराशि खर्च करने का भी आरोप लगाया था। इस मामले में प्रमुख सचिव नगर विकास ने ईओ के खिलाफ पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर जांच करने के निर्देश दिए थे। डीएम द्वारा गठित जांच कमेटी में एडीएम, एसडीएम और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शामिल थे। टीम के सदस्य फिलहाल जांच कर रहै है। जिलाधिकारी ने बताया कि उन्होंने सिर्फ एसडीओ को जल्द ही जांच पूर्ण करने के लिए पत्र लिखा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद भी ईओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ईओ के स्थानांतरण के लिए कोई पत्र लिखने के इनकार किया है। जब इस संदर्भ में एसडीएम अशोक कुमार का कहना है कि टीम अभी जांच कर रही है। उधर, ईओ डीडी सिंह ने बताया कि उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। वह किसी भी प्रकार की जांच का सामना करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed