फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SDM,muslim,covid 19,masjid,vaccinated

टीकाकरण के लिए धर्मगुरुओं के साथ बैठक

Tue, 25 May 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
SDM,muslim,covid 19,masjid,vaccinated
कालपी। कोविड 19 की टेस्टिंग एवं वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी कौशल कुमार ने मुस्लिम धर्मगुरुओं व इमामों के साथ बैठक कर उन्हें जागरूक किया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला उदनपुरा स्थित मदरसा जमालुक उलूम के परिसर में आयोजित बैठक में उपजिलाधिकारी ने कहा कि टीका लगवाने के लिए कई क्षेत्रों में नागरिकों के द्वारा उदासीन रवैया अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस से बचाव करने के लिए टीकाकरण अति आवश्यक है। इस मौके पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे, मोहम्मदिया कालपी के सज्जादा नशीन सय्यद गयासुद्दीन मियां, बड़ी मस्जिद के पेश इमाम हाफि ज इरशाद अहमद, तकिया मस्जिद दमदमा के पेश इमाम हाजी अब्दुल मुजीब, सलीम अंसारी, हाफिज सैयद अफ जल मियां आदि मौजूद रहे। उधर, एसडीएम कौशल कुमार की मौजूदगी में तरी मोहल्ले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर मोहल्ले वासियों की टेस्टिंग व वैक्सिनेशन किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed