फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SDM met in Amita village and filled 323 SIR form

Jalaun News: एसडीएम ने अमीटा गांव में बैठकर 323 एसआईआर फॉर्म भरवाए

Sun, 23 Nov 2025 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
SDM met in Amita village and filled 323 SIR form
कोंच। ब्लॉक कोंच के ग्राम अमीटा में शनिवार को एसडीएम ज्योति सिंह ने पहुंचकर एसआईआर फार्म भरवाने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां बैठकर पूरे गांव को इकट्ठा किया और रिकॉर्ड 323 एसआईआर फॉर्म भरवाए। इस काम में गांव के उत्साही नौजवानों और स्वयंसेवी वालंटियरों का भी सहयोग मिला।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय कार्यक्रम एसआईआर को लेकर अधिकारी सक्रिय हैं। शनिवार को एसडीएम ज्योति सिंह अमीटा गांव पहुंचीं और भाग संख्या 429 एवं 430 के अंतर्गत बीएलओ के साथ सभी ग्रामीणों को एक ही स्थान पर एकत्र किया तथा मौके पर ही एसआईआर फार्म भरवाए। इस दौरान विशेष रूप से गांव के नौजवानों ने उत्साहपूर्वक सहयोग किया, जिसके परिणाम स्वरूप मौके पर ही 323 एसआईआर फॉर्म भरे गए। प्रक्रिया देर रात 9:30 बजे तक लगातार चलती रही। एसडीएम ने युवाओं के सहयोग पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 4 दिसंबर तक चल रही इस प्रक्रिया में अधिक से अधिक युवा भाग लें, ताकि एसआईआर कार्य समय पर और सफलता पूर्वक पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed